BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2022 तक बनकर तैयार होगा बरकाकाना-रांची रेल लाईन

by bnnbharat.com
December 30, 2020
in समाचार
2022 तक बनकर तैयार होगा बरकाकाना-रांची रेल लाईन
Share on FacebookShare on Twitter

 2021 में कोच मेंटेंनेस सुविधा का काम होगा शुरू

हजारीबाग:- धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल बुधवार को हजारीबाग स्टेशन पहुंचे. वे रेलवे विभाग के सैलुन (विशेष ट्रेन) से बरकाकाना होते हुए हजारीबाग पहुंचे. हजारीबाग पहुंचने के बाद डीआरएम बंसल कुमार ने अधिकारियों से कई विषयों की जानकारी ली और कई आवश्यक निर्देश भी अधिकारियों को दिया. उन्होंने कटकमदाग रेलवे साइडिंग का भी निरीक्षण किया. साथ ही हजारीबाग साइडिंग के बावत भी जानकारी ली. इसके पूर्व बरकाकाना से हजारीबाग रेल मार्ग का भी उन्होंने निरीक्षण किया. बातचीत के क्रम में पूछने पर डीआरएम श्री बंसल ने कहा कि 2022 तक बरकाकाना रांची रेल लाईन का निर्माण कार्य पूरा होगा. उन्होंने कहा कि अभी भी इस मार्ग में कई टनल का निर्माण कार्य जारी है. ऐसे में 2022 तक ही यह लाईन पूरा हो सकेगा. ज्ञात हो कि 2020 में ही बरकाकाना रांची रेलमार्ग को पूरा होना था, लेकिन कोरोना के कारण अब इसमें विलंब की बात कही जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के कारण बंद कोडरमा बरकाकाना भाया हजारीबाग पैसेंजर ट्रेन राज्य सरकार की मांग पर ही फिर से प्रारंभ होगा. करीब दो वर्ष पूर्व हजारीबाग में करोड़ों रुपये की लागत से कोच मेंटेंनेस की सुविधा मुहैया कराने की दिशा में शिलान्यास होने के बावजूद काम प्रारंभ नहीं होने के बावत पूछने पर डीआरएम श्री बंसल ने कहा कि कोरोना के कारण इसमें देरी आई है. यह योजना पारित है, लेकिन फंड नहीं रहने के कारण इसपर काम नहीं शुरू हुआ है. उन्होंने 2021 में इस योजना पर फिर से काम प्रारंभ होने की आशा जताई. डीआरएम के साथ उनकी टीम में शामिल होने वाले कई अधिकारी, हजारीबाग के स्टेशन मास्टर अरविंद लाल सहित कई अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो क्षेत्र में उच्च विद्यालय स्थापित करने का दिया निर्देश

Next Post

नवनियुक्त चिकित्सकों से गरीबों, ग्रामीणों की सेवा की उम्मीदः स्वास्थ्य मंत्री

Next Post
आपदा प्रबंधन मंत्री ने सभी छठ घाटों में सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

नवनियुक्त चिकित्सकों से गरीबों, ग्रामीणों की सेवा की उम्मीदः स्वास्थ्य मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d