बरकट्ठा: थाना परिसर में करमा व मोहर्रम को ले शांति समिति सदस्यों के बीच बैठक हुई.अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक राम व संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दर्शन सोनी ने की.जहाँ थाना प्रभारी ने लोगो से शांति व सौहार्द वातावरण में पर्व को मनाने की अपील की गई.उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की नसीहत दी.वहीं सभी अखाड़े को अपना लाइसेंस को नवीकरण करा लेने का निर्देश दिया गया.इस अवसर पर कई वक्ताओं ने संबोधित किया.
उपस्थित सदस्यों ने शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ करमा एवं मोहर्रम मनाने का आश्वशन दिया.मौके पर डा.दिलीप पासवान,सीआई फिरोज अख्तर,एस आई एल हंसदा,तरुण कुमार,लक्ष्मण तिवारी, बाबुलाल चातर,उपमुखियाअबास अंसारी,भुनेश्वर सिंह,युसुफ अंसारी,बबलु खान,जसीम खान,यमुना साव शिक्षक,शेर मोहम्मद,छोटी मंडल,शहीद खान,कासीम मियां,मुम्ताज अंसारी,काशी यादव,इम्तियाज अंसारी,जावेद खान,कालेश्वर प्रसाद,आबीद खान समेत कई लोग उपस्थित थे.

