BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सात जिलों को छोड़ कर 17 जिलों में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे

by bnnbharat.com
November 4, 2020
in समाचार
संभावित खतरे का अंदेशा अगर पूर्व से हो तो आसान होता है इससे उबरना
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में सात जिलों  रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, देवघर, धनबाद ,गुमला और सरायकेला खरसावां छोड़ कर अन्य 17 जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गयी है.

राज्य में रांची में सबसे अधिक 1680 सक्रिय मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में चल रहा है. जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में 1305 एक्टिव मरीज इलाजरत है. रांची और पूर्वी सिंहभूम जिले में ही सक्रिय संक्रमितों की संख्या एक हजार से ऊपर है, वहीं पांच जिलों में बोकारो में 309, देवघर में 133, धनबाद में 411 , गुमला में 101 और सरायकेला में 191 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है.

इधर, राज्य में पिछले 24 घंटे में  397 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर एक लाख दो हजार आठ सौ सतासी  हो गयी है.   स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक छियानब्बे हजार नौ सौ पचहत्तर  लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. जबकि पांच हजार इक्कीस  सक्रिय मरीजों का इलाज अब भी विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है. राज्य में अब तक 34 लाख 61 हजार 834 सैंपल की जांच हो चुकी है.  वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों का दर अब बढ़कर 94 दशमलव दो पांच प्रतिशत तक जा पहुंचा है.

गौरतलब है कि  देश में कोविड संक्रमण से ठीक होने की दर लगभग 92 प्रतिशत पर पहुंच गई है. इस समय संक्रमित होने की दर सात दशमलव चार प्रतिशत है. साप्‍ताहिक संक्रमण की दर चार दशमलव चार प्रतिशत जबकि दैनिक संक्रमण की दर तीन दशमलव सात प्रतिशत है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने  बताया कि प्रति दस लाख जनसंख्‍या पर पांच हजार नौ सौ 91 लोग संक्रमित हो रहे हैं.

https://bnnbharat.com/case-of-being-given/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिये जाने का मामला लटका

Next Post

भारी मात्रा में प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पाद जब्त

Next Post
भारी मात्रा में प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पाद जब्त

भारी मात्रा में प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पाद जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d