बसंतराय: पूरे राज्य में हुए प्रशासनिक पदाधिकारी के बदलाव के बाद गोड्डा में भी नए पुलिस अधीक्षक का पदस्थापन किया गया. गोड्डा जिले को मिले नए पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश के जिले में योगदान के बाद जिलान्तर्गत सुस्त पड़ी प्रशासनिक कार्य में अचानक हलचल मच गई है. जहां इस समय पूरी दुनियां कोरोना महामारी के दंश को झेलने पर मजबूर है और भारत में लगातार इससे संक्रमित मरीज बढ़ रही है. जिससे गोड्डा जिला कोषों दूर था लेकिन पिछले दिनों गोड्डा के पोड़ैयाहाट में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हो गयी और जिला के प्रशासनिक महकमा में हलचल मच गई. जिसके बाद जिला मुख्यालय से लेकर सीमावर्ती इलाकों को पूरी तरह से सील डाउन कराने को लेकर प्रशासन कटिबद्ध हो गयी. उसी क्रम में बसंतराय प्रखंड के बिहार-झारखण्ड सीमा के अंतर्गत सभी रास्तों को जेसीबी से गड्ढा करवाकर पूरी तरह से आवागमन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

मालूम हो कि पूरे देश में चल रहे लॉक डाउन का ये तीसरे फेज चल रहा है ऐसे में ठीक मौके पर ही प्रशासनिक पदाधिकारी को भिन्न-भिन्न स्थानांतरित कर नए प्रशासन तंत्र को लाना कोरोना योद्धाओं के प्रति अच्छी पहल है.

