BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

सभी लोगों को उपलब्ध हो मूलभूत सुविधाएं एवं नियमित अंतराल पर की जाए उनकी स्वास्थ्य जांच: उपायुक्त

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in समाचार
सभी लोगों को उपलब्ध हो मूलभूत सुविधाएं एवं नियमित अंतराल पर की जाए उनकी स्वास्थ्य जांच: उपायुक्त

सभी लोगों को उपलब्ध हो मूलभूत सुविधाएं एवं नियमित अंतराल पर की जाए उनकी स्वास्थ्य जांच: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: लॉकडाउन के दौरान आप सभी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो एवं सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्पित है. आप सभी बस लॉकडाउन का पालन करें एवं अनिवार्य रूप से अपने घरों के अंदर रहे. ऐसा उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार को मांडू प्रखंड अंतर्गत दुरुकसमार गांव में रह रहे बिरहोर समूह के लोगों से बात करते हुए कहा.

कोरोना वायरस (कोविड-190 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा कोविड-19 को रोकने हेतु सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त संदीप सिंह ने मांडू प्रखंड अंतर्गत दुरुकसमार गांव एवं तापीन पंचायत के पंचायत सचिवालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

सिंह ने दुरुकसमार गांव में रह रहे बिरहोर समूह के लोगों से बात कर उन्हें लॉकडाउन के दौरान मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू मनोज कुमार को निर्देश दिया कि वे बिरहोर समूह के सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं एवं नियमित अंतराल पर उनकी स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी करें.

दुरुकसमार गांव के बाद उपायुक्त ने तापीन पंचायत के पंचायत सचिवालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर में मौजूद सभी सुविधाओं का जायजा लिया एवं क्वारंटाइन सेंटर को नियमित रूप से सैनिटाइज करने एवं साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्लाज्मा थेरेपी रोगी के लिए हो सकता हानिकारक, ट्रायल फेज में चल रहा है इलाज: स्वास्थ्य मंत्रालय

Next Post

CCL रजरप्पा द्वारा जिला आपदा राहत कोष में दी गई 10 लाख रुपए की सहयोग राशि 

Next Post
CCL रजरप्पा द्वारा जिला आपदा राहत कोष में दी गई 10 लाख रुपए की सहयोग राशि 

CCL रजरप्पा द्वारा जिला आपदा राहत कोष में दी गई 10 लाख रुपए की सहयोग राशि 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d