BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में शिक्षा के उत्थान के लिए शिक्षकों की मूलभूत आवश्यकताओं की हो पूर्ति: राहुल देव सिंह

टीईटी शिक्षकों की संवैधानिक मांग कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में होगा शामिल: आनन्द माधव

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in Uncategorized
बिहार में शिक्षा के उत्थान के लिए शिक्षकों की मूलभूत आवश्यकताओं की हो पूर्ति: राहुल देव सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

तनु कुमार,

मुंगेर: टीईटी शिक्षक संघ के मुंगेर जिला इकाई ने मुंगेर प्रमंडलीय संयोजक सह जिलाध्यक्ष राहुल देव सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रिसर्च एवं मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन आनंद माधव से मुलाकात कर टीईटी शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों के रक्षार्थ में एक प्रतिवेदन स्मार पत्र सौंपा गया जिसमें मुख्य रुप से बिहार के 30 शिक्षकों के हितों एवं अधिकारों को कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र मेनिफेस्टो में शामिल करने का अनुरोध किया.

वहीं इस संबंध में टीईटी शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक अमित विक्रम ने बताया कि आनंद माधव ने शिक्षकों के मांग पर सकारात्मक रूख से अपनाते हुए कमेटी के शीर्ष नेताओं से मशवरा कर अपने चुनावी घोषणा पत्र में टीटी शिक्षकों के संवैधानिक मांग को शामिल करने का आश्वासन के साथ पूर्ण भरोसा दिया है.

जिलाध्यक्ष सह प्रमंडलीय संयोजक राहुल देव सिंह से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के रिसर्च एवं मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन आनंद माधव की शिक्षक मांग पर सकारात्मक चर्चा हुई जिस पर उन्होंने बिहार के शिक्षा नीति में शिक्षा में गुणात्मक विकास के लिए शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों को पालन करने हेतु वचनबद्ध लिखें.

साथ ही शिक्षकों के क्रियाकलापों पर भी सघन चर्चा हुई श्री सिंह ने बताया कि बिहार कांग्रेस कमेटी नियोजित शिक्षकों के हित में सदैव काम करना चाहती है. शिक्षकों के मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखे बगैर बिहार प्रदेश में शिक्षा का उत्थान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना बेमानी है.

बीते 15 वर्षों से बिहार में शिक्षा केवल कागजों पर सिमट कर रह गई है. साथ ही आनंद माधव ने कहा की बिहार के शिक्षकों को भी बच्चों के प्रति अपने कर्तव्य में ईमानदारी बरतने की सलाह जिससे बिहार में समाज के अंतिम पंक्ति पर रह रहे दलित गरीब शोषित एवं किसान के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो सके.

संघ के प्रदेश संयोजक अमित विक्रम इस संदर्भ में अपने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा को पूर्व में ही पीटी शिक्षकों के संवैधानिक मांगों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने हेतु प्रतिवेदन स्मार पत्र दे चुके हैं जिस पर डा• मदन मोहन झा के द्वारा सकारात्मक रूप से आश्वस्त कर आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल करने का भरोसा दिया है.

मुंगेर जिला संयोजक राकेश कुमार एवं जिला महासचिव प्रभाकर भारती ने संयुक्त रुप से बताया कि आनंद माधव जी शिक्षकों के संदर्भ में दूरदर्शी सोच रखते हैं तथा बिहार में शिक्षा के गुणात्मक विकास को लेकर कृत संकल्पित है. आगामी विधानसभा चुनाव में अगर कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती है तो सर्वप्रथम शिक्षकों के संवैधानिक मांग को कैबिनेट की पहली बैठक में पारित करने का निर्णय लिया जाएगा साथ ही बिहार में गिरती शिक्षा के स्तर के लिए निवर्तमान सुशासन सरकार को जिम्मेदार बताया.

जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार एवं जिला सचिव संदीप कुमार ने माधव से मुलाकात को सकारात्मक एवं शिक्षक हितार्थ बताया उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षकों के हित के लिए सदैव काम करती आई है एवं यह शुरुआत से ही कर्मचारी हितैषी रही है.

आनंद माधव स्वयं एक प्रखर शिक्षाविद है. बिहार में शिक्षा एवं शिक्षकों के प्रति उनका गहरा लगाव एवं रुचि देखकर टीईटी शिक्षक संघ मुंगेर जिला इकाई के शिष्टमंडल ने उनका आभार व्यक्त किया है साथ ही यह स्पष्ट किया है कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में टीईटी शिक्षकों की संवैधानिक मांगो को शामिल करने पर बिहार के तमाम टीईटी शिक्षक अपने मित्रगण परिवार के सभी सदस्यों सहित कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने में शिक्षक अपनी अहम भूमिका वोट के माध्यम से पूरा करेंगे.

आनंद माधव के शिक्षकों के संवैधानिक मांगों को मानने के लिए टीईटी शिक्षक संघ सह्रदय आभार प्रकट करता है. वहीं इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मृत्युंजय सिंह गंगा  डॉ प्रवीण झा  अनिल कुमार  एवं संदीप श्रीवास्तव के साथ  टीईटी शिक्षक संघ मुंगेर जिला इकाई के शिष्टमंडल  सदस्यों में मुंगेर जिला कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष कुमार यादव देवाशीष कुमार पीयूष ठाकुर कुणाल  भागलपुर टीईटी शिक्षक संघ से आलोक चौधरी एवं अभिषेक चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैंक पर उपभोक्ताओं ने लगाया 20 लाख का गबन का आरोप, पैसा लेकर एजेंट हुआ फरार

Next Post

SSR CASE: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है गड़बड़ियां- फॉरेंसिक चीफ

Next Post
बॉबी हत्याकांड की तरह सुशांत केस भी बंद कर चाहती है कांग्रेस-शिवसेना: BJP

SSR CASE: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है गड़बड़ियां- फॉरेंसिक चीफ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d