BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाटला हाउस : जॉन अब्राहम की फिल्म ने दूसरे दिन मचाया तहलका

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in समाचार
बाटला हाउस : जॉन अब्राहम की फिल्म ने दूसरे दिन मचाया तहलका
Share on FacebookShare on Twitter

जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘बाटला हाउस ‘ गुरुवार यानी 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस के मुताबिक बाटला हाउस ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई करते हुए करीब 7 से 7.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। टक्कर में अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ ने दो दिन में करीब 21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड के बचे हुए दो दिन शनिवार और रविवार को अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। फिल्म ने दिल्ली और यूपी के अलावा मुंबई में शानदार कमाई की है। बाटला हाउस ने अपनी स्टोरी, सिनेमेटोग्राफी और स्किप्टिंग के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है।

सोशल मीडिया पर भी  ‘बाटला हाउस ‘ को लगातार अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ ने पहले दिन 13 से 14 करोड़ रुपए कमाते हुए शानदार ओपनिंग की थी।

जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘बाटला हाउस ‘ साल 2008 मे हुए एनकाउंटर पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए लोग इस फर्जी एनकाउंटर की कहानी को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे कमाई से अलग फिल्म ने अपने कंटेंट से भी दर्शकों का दिल जीता है। इसके साथ ही ‘बाटला हाउस ‘ को फिल्म समीक्षकों ने भी खूब सराहा है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने डीसीपी संजीव कुमार की भूमिका अदा की थी और इस किरदार में वह काफी फिट बैठे थे।

‘बाटला हाउस ‘ की सबसे खास बात यह है कि इसकी स्टोरी को अच्छे से रिसर्च करने के बाद ही इसका स्क्रीनप्ले तैयार किया गया है। इसके साथ ही फिल्म में हर किसी के नजरिये को भी बखूबी दिखाया गया है। ‘बाटला हाउस’ की रिलीज से पहले इसके स्पेशल सॉन्ग साकी-साकी ने भी लोगों का खूब धमाल मचाया था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुचें भूटान, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया भव्य स्वागत

Next Post

सबको पीछे छोड़ रवि शास्त्री ने मारी बाजी, फिर से बने टीम इंडिया के मुख्य कोच

Next Post
सबको पीछे छोड़ रवि शास्त्री ने मारी बाजी, फिर से बने टीम इंडिया के मुख्य कोच

सबको पीछे छोड़ रवि शास्त्री ने मारी बाजी, फिर से बने टीम इंडिया के मुख्य कोच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d