BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बल्लेबाजों को आइना देखने की जरूरत : वेस्टइंडीज कप्तान होल्डर

by bnnbharat.com
August 26, 2019
in समाचार
बल्लेबाजों को आइना देखने की जरूरत : वेस्टइंडीज कप्तान होल्डर
Share on FacebookShare on Twitter

100 रनों पर ही ढ़ेर होकर मैच हार गई

नॉर्थ साउंड : भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली 318 रनों से हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है, कि टीम के बल्लेबाजों को आइना देखने की जरूरत है. भारत ने विंडीज के सामने दो दिन का खेल शेष रहते 419 रनों का लक्ष्य दिया था. विंडीज की टीम सिर्फ 100 रनों पर ही ढ़ेर होकर मैच हार गई. कप्तान टीम के बल्लेबाजों से काफी निराश हैं.

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने होल्डर के हवाले से लिखा है, “हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. बल्लेबाजों को इस तरह के प्रदर्शन के बाद गंभीरता से आइना देखने की जरूरत है.” विंडीज के बल्लेबाज भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने पूरी तरह से नतमस्तक हो गए. बुमराह ने सात रन देकर पांच विकेट लिए.

होल्डर ने बुमराह की तारफी करते हुए कहा, “आज उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह खतरनाक हैं. उन्होंने कुछ शानदार गेंदें फेंकी, कुछ बेहतरीन गेंदों पर उन्होंने हमारे बल्लेबाजों को आउट किया. वे बेशक दमदार गेंदबाज हैं लेकिन निश्चित तौर पर हमें उनका तोड़ ढूंढ़ने की जरूरत है.”

होल्डर ने कहा, “हमारे बल्लेबाज इस मैच में अच्छा नहीं कर सके. मुझे लगता है कि विकेट बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी थी. नई गेंद से शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हो रही थी. एक बल्लेबाज के तौर पर उस समय आपको परेशानी हो सकती थी, लेकिन बाद में इस पर बल्लेबाजी करना आसान हो गया था. यह हमारे द्वारा थोड़ी और मेहनत करने की बात है.”

भारत और विंडीज के बीच दूसरा और सीरीज का आखिरी टेस्ट 30 अगस्त से किंग्सनटन के सबिना पार्क में खेला जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीर में RSS सदस्यों की तैनाती की तैयारी कर रही भाजपा : पाकिस्तानी विदेश मंत्री

Next Post

पाकिस्तान से पानी छोड़े जाने पर पंजाब में बाढ़ का खतरा, तटबंध को मजबूत करने का चल रहा काम

Next Post
पाकिस्तान से पानी छोड़े जाने पर पंजाब में बाढ़ का खतरा, तटबंध को मजबूत करने का चल रहा काम

पाकिस्तान से पानी छोड़े जाने पर पंजाब में बाढ़ का खतरा, तटबंध को मजबूत करने का चल रहा काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d