BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमीनी विवाद में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in Uncategorized
जमीनी विवाद में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

जमीनी विवाद में हुआ मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: बाघाकोल गांव में गुरुवार की दोपहर दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें दोनों पक्षों के तकरीबन आधा दर्जन लोग के घायल होने की खबर हैै जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसको लेकर दोनों निज चचेरे भाई आपस में भीड़ गए और देखते ही देखते विवाद रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. वहीं उक्त घटना के बाद दोनों पक्ष स्थानीय बसंतराय थाना पहुंचे जहां मौजुद ASI शिवजी मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों का आवेदन लेते हुए बेहतर इलाज के लिए पथरगामा उप स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया.

वहीं थाना में दिए आवेदन में प्रथम पक्ष के शैलेन्द्र प्रसाद साह ने बताया है कि हम अपने जमीन पर अपना घर बना रहा हैं जिसमें की पिछले लगभग दस दिन से कार्य चल रहा है वहीं इसी बीच मेरे चचेरे भाई मिथलेश साह, भाभी अर्चना देवी और उनके भाई मनोज साह ने जबरदस्ती घर के निर्माण कार्य को रोकने लगे और अचानक ईंट-पत्थर, लाठी, चाकू इत्यादि से हमला कर दिया जिसमें मैं स्वयं(शैलेन्द्र साह), मेरे पिता राजेश साह और और मेरी मां नीलम देवी घायल हो गयी.

वहीं दूसरे पक्ष के आवेदनकर्ता मिथलेश साह ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि शैलेन्द्र साह के द्वारा मेरे रहन-सहन क्षेत्र में खिड़की-दरवाजा खोला जा रहा था जिस क्रम में हमलोगों के द्वारा जब मना किया गया तो राजेन्द्र साह, बबलू साह के द्वारा लाठी-डंडे, चाकू इत्यादि से हमला कर दिया जिसमें मैं स्वयं (मिथलेश साह) और मेरी पत्नी अर्चना देवी घायल हो गयी.

Also Read This: नागौर की घटना भयावह और दर्दनाक, तत्काल कार्रवाई करे राजस्थान सरकार : राहुल

वहीं मारपीट के क्रम में मेरी पत्नी अर्चना देवी का कपड़ा फाड़ दिया गया एवं बब्लू साह के द्वारा 5 भर चांदी का गले का चेन छीन लिया एवं कान के सोने का बना गहना भी छीन लिया गया. बहरहाल उक्त घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा थाना में आवेदन दायर कर दिया गया है. वहीं इस बाबत थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है दोनों पक्षों के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर जांच-पड़ताल कर उचित कार्यवाही की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहीद विजय सोरेंग की पत्नी विमला देवी ने सीएम से की मुलाकात

Next Post

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, थाना पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Next Post
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, थाना पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, थाना पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d