रांची: राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखण्ड राज्य कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 की धारा 21 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए डॉ. ओंकार नाथ सिंह, Technical Member, Plant Variety Protection Appellate Tribunal & Chairman (Acting) Intellectual Property Appellate Board, चेन्नई को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके, रांची का कुलपति नियुक्त किया है. उनका कार्यकाल उनके योगदान की तिथि से अधिकतम 3 वर्ष होगी.

