BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीबी गई मायके, डिप्रेशन में युवक ने की आत्महत्या

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in Uncategorized
बीबी गई मायके, डिप्रेशन में युवक ने की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा:  तिलैया थाना क्षेत्र के विद्यापुरी में फल विक्रेता मुकेश सोनकर (40 वर्ष), पिता गुलाब सोनकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मृतक विद्यापुरी स्थित कृष्ण मोहन सिन्हा के मकान में किराएदार के रूप में रहता था और घटना के समय पूरे घर में वह अकेला था. मिली जानकारी के मुताबिक कृष्ण मोहन सिन्हा और उनके घर में रहने वाले बाकी सभी किराएदार दशहरे की छुट्टी में अपने-अपने पैतृक गांव गए हुए थे, वही मुकेश सोनकर की पत्नी भी दो दिन पूर्व अपने सासाराम स्थित मायके चली गई थी, जिससे मुकेश काफी डिप्रेशन में था.

मृतक के परिजन तथा आसपास के लोगों के मुताबिक मुकेश सोनकर और उसकी पत्नी के बीच अक्सर नोकझोंक और लड़ाई झगड़ा हुआ करता था, जिससे वह काफी तनाव में रहा करता था और इसी लड़ाई झगड़े के कारण दो दिन पहले ही उसकी पत्नी अपने चारों बच्चे समेत मायके चली गई थी.

वहीं दूसरी तरफ वर्षों से मनोज सोनकर झंडा चौक और इसके आसपास के इलाके में ठेले पर फल का व्यवसाय करता था लेकिन पिछले दो दिनों से डिप्रेशन के कारण वह फल का ठेला भी नहीं लगा रहा था.

जब स्थानीय लोगों ने खिड़की से मुकेश का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया तो इसकी सूचना पुलिस को दी. फिलहाल तिलैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर शव को फांसी के फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शाहजहांपुर कांड में चिन्मयानंद व पीड़ित छात्रा सहित 5 का हुआ वाॅइस सैंपल टेस्ट

Next Post

बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल

Next Post
बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल

बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d