BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीसीसीआई-सीओए ने राज्य संघों के चुनावों की तारीख बढ़ाई

by bnnbharat.com
September 6, 2019
in समाचार
बीसीसीआई-सीओए ने राज्य संघों के चुनावों की तारीख बढ़ाई
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई से संबंध रखने वाले राज्य संघों के चुनाव की तारीख को 14 सिंतबर से बढ़ाकर 28 सिंतबर कर दिया है. सीओए ने हालांकि अब यह साफ कर दिया है कि तारिखों में अब किसी तरह का विस्तार नहीं किया जाएगा. क्योंकि बीसीसीआई के चुनावों के लिए 22 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के लिए नोटिस 21 दिन पहले दिया जाना है. 22 अक्टूबर से अगर 21 दिन पहले की तारीख देखी जाएगी तो वह 30 सितंबर निकलेगी.

सीओए ने एक बयान जारी कर रहा, “बीसीसीआई के चुनावों की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बीसीसीआई के चुनाव 22 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे. राज्य संघों के चुनावों की तारीखों को बढ़ाकर 14 से 28 सिंतबर तक कर दिया गया है. 28 सिंतबर के बाद तारीखों में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा क्योंकि बीसीसीआई के चुनावों के लिए जो एजीएम होनी हैं उसके लिए नोटिस 21 दिन पहले जाना है और एजीएम 22 अक्टूबर को होनी है ऐसे में 21 दिन पहले की तारीख 30 सितंबर होती है. राज्य संघ बीसीसीआई के चुनावों के लिए अपने प्रतिनिधियों के नाम 28 सितंबर 2019 तक भेज सकती हैं. ”

उन्होंने कहा, “सभी राज्य संघों जिन्होंने अपने संशोधित संविधान को मंजूरी के लिए प्रशासकों की सीमति (सीओए) के पास नहीं भेजा है और चुनावों के लिए चुनाव आयुक्त नहीं किया है, चुनावों के लिए नोटिस नहीं भेजा है, वह यह सभी चीजें 12 सितंबर से पहले पूरी कर लें. ”

सीओए ने साफ कर दिया है कि तारीखों को आगे बढ़ाए जाने के लिए अगर कोई और अपील की जाती हो तो उसे माना नहीं जाएगी.

बयान में कहा गया है, “सीओए अब तारीखों में विस्तार की किसी भी तरह की अपील को नहीं मानेगी. ”

सीओए ने कहा है कि उसे चुनावों की तारीखों को आगे बढ़ाए जाने को लेकर अपीलें आ रही थीं.

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों से, सीओए को राज्य संघों और चुनाव आयुक्तों से राज्य संघों के चुनाव पूरे कराए जाने की तारीखों को आगे बढ़ाए जाने की अपील मिल रही थी. “

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नायडू ने पाक से कहा… हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे कि वे भूल नहीं पाएंगे

Next Post

झारखंड : कोयला खदानों के 201 लीजधारकों में से 109 का काम बंद

Next Post
झारखंड : कोयला खदानों के 201 लीजधारकों में से 109 का काम बंद

झारखंड : कोयला खदानों के 201 लीजधारकों में से 109 का काम बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d