BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BCCI सिर्फ पैसों के पीछे नहीं भागता, IPL 15 अप्रैल तक निलंबित: सुनील गावस्कर

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
BCCI सिर्फ पैसों के पीछे नहीं भागता, IPL 15 अप्रैल तक निलंबित: सुनील गावस्कर

BCCI सिर्फ पैसों के पीछे नहीं भागता, IPL 15 अप्रैल तक निलंबित: सुनील गावस्कर

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोरोना महामारी की वजह से 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया. साथ ही उसने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाकी दो मैचों को भी रद्द कर दिया है.

बीसीआई के इस कदम का पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने खुलकर स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने जनहित में यह निर्णय लेकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया. साथ ही उन्होंने कहा कि बीसीसीआई सिर्फ पैसों के पीछे नहीं भागता.

सुनील गावस्कर आईपीएल को निलंबित करने के बीसीसीआई के फैसले से पूरी तरह सहमत हैं. उन्होंने कहा, ‘निर्णय लेना आवश्यक था. सबके स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए. बीसीसीआई ने जो निर्णय लिया, वह सिर्फ भारतीयों के हित में नहीं है, बल्कि उसने क्रिकेट की दुनिया से जुड़े लोगों का भी ध्यान रखा. आईपीएल में दूसरे देशों के खिलाड़ी के अलावा अंपायर, टेक्नीशियन और कैमरामैन भी आते हैं.’

सुनील गावस्कर ने कहा, ‘आईपीएल के दौरान स्टेडियम में 30 से 40 हजार की भीड़ उमड़ती है. इसके अलावा स्टेडियम के बाहर और होटलों की लॉबी में भी दर्शकों का हुजूम देखने को मिलता है. लोगों के इस तरह जुटने से कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.’

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जिंदगियां बचानी चाहिए. संक्रमण न हो इसका हमें ध्यान रखना चाहिए. इसके लिए अगर खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित या रद्द करना पड़े, तो करना ही होगा.’

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के इस निर्णय से खेल जगत में अलग संदेश गया है. उन्होंने कहा, ‘लोग हमेशा कहते हैं कि बीसीसीआई हमेशा पैसों के पीछे भागता है, लेकिन देखिए बीसीसीआई ने पूरे भारत का ख्याल रखा है.’

सुनील गावस्कर ने खाली स्टेडिय में मैच कराने के सवाल पर कहा कि इसमें मजा नहीं आएगा. उन्होंने कहा, ‘कोई परफॉर्मर- यानी म्यूजिशियन हो, आर्टिस्ट हो, या एक्टर हो- जो भी हो, बिना दर्शकों वाली जगह परफॉर्म करे तो ये कैसा रहेगा..? कुल मिलाकर ऐसे हालात में खेल को रद्द करना बेहतर होगा और बीसीसीआई ने ऐसा कर दिखाया है.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रेलर और पिकअप के बीच भिड़ंत, 11 की मौत

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d