BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BCCI को आईपीएल कराने का है पूरा अधिकार: माइकल होल्डिंग

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
BCCI को आईपीएल कराने का है पूरा अधिकार: माइकल होल्डिंग
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि अगर ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी-20 विश्व कप को स्थगित कर दिया जाता है तो बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) को इस साल के अंत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को आयोजित करने का पूरा अधिकार है.

ऐसी अटकलें हैं कि कोविड-19 महामारी के कारण 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच प्रस्तावित टी-20 विश्व कप को स्थगित किया जा सकता है. बीसीसीआई इस दौरान आईपीएल आयोजित करने की योजना पर काम कर सकता है.

माइकल होल्डिंग ने इंस्टाग्राम पर निखिल नाज से बातचीत में कहा, ”मुझे नहीं लगता कि आईसीसी इस मकसद से टी-20 विश्व कप में देरी करेगा ताकि वो आईपीएल के लिए जगह बना सके. यह ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कानून है, जहां वे किसी निश्चित तारीख से पहले किसी को भी देश में आने की अनुमति नहीं देंगे.”

उन्होंने कहा, ”अगर टी-20 विश्व कप का आयोजन तय समय पर नहीं होता है तो बीसीसीआई के पास इस घरेलू टूर्नामेंट को आयोजित करने का पूरा अधिकार है.”

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने का फैसला 10 जून को हो सकता है. सूत्रों की मानें तो आईसीसी की पिछली बैठक में वर्ल्ड कप को कराने के लिए तीन बड़े विकल्पों पर चर्चा हुई थी, लेकिन इस बात पर कोई एकमत नहीं था कि टूर्नामेंट को तय कार्यक्रम के मुताबिक आगे बढ़ाया जाए या फिर 2021 तक के लिए टाल दिया जाए.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

HAPPY BIRTHDAY शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा ने खास अंदाज में दी बधाई

Next Post

IPL में रंगभेद का आरोप, कई खिलाड़ियों ने पूरे मामले में रखा अपना पक्ष

Next Post
IPL में रंगभेद का आरोप, कई खिलाड़ियों ने पूरे मामले में रखा अपना पक्ष

IPL में रंगभेद का आरोप, कई खिलाड़ियों ने पूरे मामले में रखा अपना पक्ष

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d