BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BCCI ने भेजा मेल, डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में धोनी कर सकते हैं कमेंट्री

by bnnbharat.com
November 5, 2019
in समाचार
BCCI ने भेजा मेल, डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में धोनी कर सकते हैं कमेंट्री

BCCI ने भेजा मेल, डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में धोनी कर सकते हैं कमेंट्री

Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर पहला डे-नाइट टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा. दोनों देशों ने आज तक एक भी डे-नाइट मुकाबला नहीं खेला है, ऐसे में बीसीसीआई इस ऐतिहासिक मुकाबले को और भव्य बनाने की तैयारी कर रही है. खबरों की मानें तो भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में एमएस धोनी कमेंट्री में डेब्यू कर सकते है. इस मामले में ब्रॉडकास्‍टर स्पोर्ट्स स्टार ने बीसीसीआई को एक मेल भी भेजा है.

विश्व कप के 12वें संस्करण के बाद से ही धोनी टीम इंडिया से दूर है. बांग्लादेश के खिलाफ टीम के ऐलान के दौरान मुख्य चयनकर्ता ने साफ तौर पर इस बात को कहा था कि वो धोनी से आगे निकल गए है. वहीं उसी दिन आई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि धोनी को टीम में तभी शामिल किया जाएगा जब वो अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे.

खबरों के मुताबिक बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि भरत के पहले डे-नाइट टेस्ट मुकाबले के पहले और दूसरे दिन टीम के पूर्व कप्तानों को आमंत्रित किया जाएगा. साथ ही टीम के सभी खिलाड़ी कप्तान कोहली के साथ और पूर्व कप्तान राष्ट्रगान के लिए मैदान पर रहेंगे. वहीं कयास इस बात के भी हैं कि इस मुकाबले के लिए भारतीय प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रहेंगे.

इतना ही नहीं योजना के अनुसार सभी पूर्व कप्तान बतौर मेहमान इस मुकाबले में कमेंट्री करेंगे. इस दौरान वो भारतीय टेस्ट इतिहास की अपनी यादों को शेयर करेंगे जिसे मैदान पर बड़े स्क्रीन पर दिखाया जाएगा. वहीं इसके साथ ही भारत जब इस मुकाबले से पहले पिंक गेंद से अभ्यास करेगा तब इसे भी लाइव टेलीकास्ट किया जा सकता है. इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस भारत का अभ्यास मुफ्त में देख सकते है.

धोनी विश्व कप के 12वें संस्करण के बाद से ही क्रिकेट से दूर है. भारत को विश्व कप के 12वें संस्करण के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले के बाद से भारत अभी तक पहले वेस्टइंडीज और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल चुका है और अभी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेल रही है, धोनी इन तीनों सीरीज में टीम के साथ नजर नहीं आए है. वहीं अभी यह तय नहीं हुआ है कि क्या धोनी डे-नाइट टेस्ट मुकाबले के दौरान कमेंट्री करेंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोस्सनर कॉलेज में दो दिवसीय इंटर कॉलेज युवा महोत्सव का हुआ आगाज

Next Post

यूपी के राज्य मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- फ्रॉड की पत्‍नी हैं प्रियंका गांधी

Next Post
यूपी के राज्य मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- फ्रॉड की पत्‍नी हैं प्रियंका गांधी

यूपी के राज्य मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- फ्रॉड की पत्‍नी हैं प्रियंका गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d