BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, दूसरी बार हुई एंजियोप्लास्टी

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
सौरभ गांगुली निर्विरोध बने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई. सीने में दर्द उठने के बाद उनकी एक ही माह में दो बार एंजियोप्लास्टी हो गई. अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दादा की तबीयत पहले से बेहतर हैं और हालत भी स्थिर है. इससे पहले कहा गया था कि उन्हें शनिवार की सुबह अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी. 27 जनवरी को उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

28 तारीख को एक ही माह में दूसरी बार उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और धमनियों के अवरोध को हटाने के लिए दो स्टेंट भी डाले गए. मशहूर हृदयरोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी ने तमाम परीक्षण और अस्पताल के चिकित्सकों के साथ परामर्श करने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया था. गांगुली ने तीन सप्ताह पहले भी अपने आवास पर व्यायाम करते समय सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जांच से पता चला कि उनकी धमनियों में तीन अवरोध हैं और उसे ठीक करने के लिए उन्हें एक स्टेंट भी लगया गया था. पहली एंजियोप्लास्टी के बाद वह सात दिन अस्पताल में थे और 7 जनवरी को उन्हें छुट्टी गई थी.

गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष

सौरव ने सीके खन्ना की जगह ली थी, जो 2017 से बोर्ड के अंतरिम प्रमुख थे. गांगुली का कार्यकाल शुरुआत में नौ माह का था, लेकिन वह और बोर्ड के सचिव जय शाह अपने पद पर बरकरार हैं. सुप्रीम कोर्ट में अगले माह इस मामले की सुनवाई होनी है. गांगुली उस समय बीमार पड़े, जब इस साल अप्रैल-मई में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले उनके राजनीति में उतरने को लेकर बाजार गरम है. राज्य के राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के अनुसार गांगुली भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं. इस पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि राजनीति में आने को लेकर कभी अपने इरादे जाहिर नहीं किए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यौन अपराध पर विवादित फैसला देने वाली जस्टिस पुष्पा वीरेंद्र गनेडीवाला का प्रमोशन रुका

Next Post

दिल्ली में तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ: PM मोदी

Next Post
प्रधानमंत्री ने झारखंड में मोबाइल एप्प बनाकर सब्जियों की ऑनलाइन मार्केटिंग के कार्य की सराहना की पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में आजीविका फर्म फ्रेश एप के आइडिया को पॉपुलर बताया

दिल्ली में तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d