धनबादः झरिया के भौरा ओपी क्षेत्र के भौरा बड़ा बंगला मुहल्ला निवासी विनोद रविदास (56) ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना मंगलवार शाम की है. विनाेद भारत कुकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में पदस्थ थे. बेटे के अनुसार, दो साल पहले मां की मौत के बाद से पिता गुमसुम रहने लगे थे.
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा कर मामले की जांच में जुट गई है. मृतक के बेटे सुनील रविदास ने बताया कि पिता शाम को अपने कमरे में बैठे थे. कुछ देर बाद पता चला कि उन्होंने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. OP प्रभारी हिमांशु कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि विनोद अपनी पत्नी की मौत के बाद से तनाव में रहते थे.

