BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BCG वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ भी असरदार, बुजुर्गों में बढ़ाती है इम्यूनिटी

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in समाचार
BCG वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ भी असरदार, बुजुर्गों में बढ़ाती है इम्यूनिटी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आईसीएमआर ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को लेकर राहत की खबर दी है. ट्यूबरक्लोसिस के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बीसीजी वैक्सीन अब कोरोना वायरस के खिलाफ भी असरदार साबित हो सकती है. बुजुर्गों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने इस बात की जानकारी दी है.

वैज्ञानिक बीसीजी वैक्सीनेशन के असर को लेकर टी सेल्स, बी सेल्स, श्वेत रक्त कोशिका और डेंड्रीटिक सेल प्रतिरक्षा की आवृत्तियों पर लगातार जांच कर रहे हैं. इसके अलावा किसी स्वस्थ बुजुर्ग, जिसकी आयु 60-80 साल के बीच हो, के पूरे एंटीबॉडी स्तर को भी देख रहे हैं. 
60 साल से ज्यादा उम्र या फिर कोमोरबिडीटीज जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों में कोरोना वायरस के घातक होने का ज्यादा खतरा बना रहता है. शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि बीसीजी वैक्सीनेशन बढ़ा हुआ जन्मजात और मेमोरी सेल सबसेट से जुड़ा हुआ ह. 

बीसीजी वैक्सीन को नवजात को केंद्र के सार्वभौमिक प्रतिरक्षण कार्यक्रम (यूआईपी) के एक भाग के रूप में दिया जाता है, इसे 50 साल पहले लॉन्च किया गया था. आईसीएमआर ने एक बयान में कहा कि शोध के दौरान, आईसीएमआर वैज्ञानिकों ने पाया कि बीसीजी वैक्सीन मेमोरी सेल्स प्रतिक्रियाओं को प्रेरित करता है और बुजुर्गों में कुल एंटीबॉडी बनाता है.

जुलाई से लेकर सितंबर तक, शोध में 86 लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें 54 को वैक्सीन दी गई है और 32 को नहीं दी गई है। टीकाकरण के एक महीने बाद सभी सभी टीकाकरण वाले व्यक्तियों का पालन किया गया था. बीसीजी वैक्सीनेशन ग्रुप में मध्य उम्र 65 साल थी और जिन्हें वैक्सीन नहीं दी गई, उस समुह में 63 साल मध्य उम्र थी.

बीसीजी वैक्सीन के परिणाम को जानने के लिए कई क्लिनिकल परीक्षण अभी जारी हैं. इससे पहले किए गए शोध में बताया गया है कि इंडोनेशिया, जापान और यूरोप में बीसीजी वैक्सीनेशन ने श्वसन संबंधी बीमारियों से बुजुर्गों की सुरक्षा की है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कॉटलैंड में आए भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.4

Next Post

ATM से निकले नकली नोट, किया गया सील

Next Post
ATM से निकले नकली नोट, किया गया सील

ATM से निकले नकली नोट, किया गया सील

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d