BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BCI अध्यक्ष ने कहा- पुलिसवालों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, सीधे सीने पर चलाई गोली

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in समाचार
BCI अध्यक्ष ने कहा- पुलिसवालों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, सीधे सीने पर चलाई गोली

BCI अध्यक्ष ने कहा- पुलिसवालों ने उड़ाई कानून की धज्जियां, सीधे सीने पर चलाई गोली

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) वकीलों के समर्थन में उतर आया है. काउंसिल के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि ‘पुलिसवालों ने सीधे सीने पर गोली चलाई. उन्होंने कानून की धज्जियां उड़ा दी. पुलिसवालों ने वकीलों को धमकियां दी.’

मनन मिश्रा ने वकीलों से अपील की, कि वे काम पर लौट आएं. साकेत कोर्ट के बाहर जो घटनाएं हुईं, उसमें आरोपी वकीलों पर हम एक्शन लेने जा रहे हैं. लेकिन कल ITO पर पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर जो हुआ, वह गैरकानूनी था.

उन्होंने कहा कि हमने आरोपी वकीलों के खिलाफ एक्शन लिया है. मीडिया ने सबकुछ वकीलों के खिलाफ दिखाया. हमने फैसला किया था कि जो विभिन्न कोर्ट में हड़ताल चल रही हैं उसे गैरकानूनी घोषित कर देंगे. लेकिन कल जो प्रदर्शन हुआ, जिस तरह पुलिसवालों की भाषा थी, वह काफी दुखद थी.

मनन मिश्रा ने कहा, “हम मीडिया से अपील करते हैं कि पुलिस की मांगों को आप हतोत्साहित करें. पुलिस ने कल कहा कि हमें छूट मिलनी चाहिए, हम वकीलों की धज्जियां उड़ा देंगे. कोर्ट की बात आप सड़कों पर लाकर आंदोलन करेंगे. कोर्ट को बुरा-भला कहेंगे, यह सही नहीं है.”

उन्होंने कहा कि हमने आज भी अपनी कॉउन्सिल की मीटिंग बुलाई है. जो भी वकील हिंसा में शामिल होगा, हम उसपर एक्शन लेंगे. जिस भी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को सस्पेंड करना होगा हम करेंगे.

बीसीआई की ओर से कहा गया कि कोर्ट के ऑर्डर के बाद जिन एफआईआर को लेकर कोर्ट ने हमें नोटिस जारी किया था. हम उसका जवाब देंगे. लेकिन उस बीच अब दो और FIR दर्ज कर दी गई हैं. पुलिस को तमाचा मारने का 323 का केस बनता है, 392 का केस कैसे लगा दिया गया.

मनन मिश्रा ने कहा कि मीडिया के साथ हुई बदसलूकी पर हम चिंतित हैं. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि उचित एक्शन जरूर लिया जाएगा. जो वकील कर रहे हैं हम उसे हड़ताल नहीं कहेंगे, जो कल पुलिस ने किया वह हड़ताल है.

उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि आज न्यायालय की सुनवाई के बाद कल से सब शांत हो जाएगा, कल सब अपने अपने काम पर लौट जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रशासन ने हटाया पार्टी झंडा

Next Post

गुरुनानक देव के जन्मदिन से पहले कपिल शर्मा ने गाया गाना

Next Post
गुरुनानक देव के जन्मदिन से पहले कपिल शर्मा ने गाया गाना

गुरुनानक देव के जन्मदिन से पहले कपिल शर्मा ने गाया गाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d