धनबाद: प्रसिद्ध मजदूर नेता एसके बक्शी का निधन हो गया है. वह करीब 85 साल के थे. सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जानकारी के अनमुसार, बीसीसीएल अस्पताल से शनिवार की रात बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल प्रबंधन ने भर्ती लेने से इन्कार कर दिया.
इसके बाद रविवार तड़के दुर्गापुर से धनबाद लाने के क्रम में रास्ते में मृत्यु हो गई. बक्शी के निधन से धनबाद कोयलांचल के कोयला मजदूरों में शोक की लहर लाैड़ गई है. व मजदूरों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहते थे.

