mumbai : रेखा उस सफर की मुसाफिर रही हैं जिसमें मंजिलें तो तमाम आईं लेकिन घर नहीं आया. पैदाइश तमिलनाडु की और नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चलता है. उनकी बातों को सुनकर लगता है कि वह कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं. लेकिन, जब बन गईं तो ऐसी बनीं कि उनके सामने और कोई टिक ही नहीं पाया. यहां एक बात और सिद्ध होती है कि अगर किसी काम को कोई मजबूरी में भी मन लगाकर करें तो उसमें भी महारत हासिल किया जा सकती है. आज रेखा का 66वां जन्मदिन है. इस मौके पर हम आपको इस बेहतरीन अभिनेत्री के कुछ शानदार किरदारों के बारे में बताते हैं.
रेखा कहती हैं, ‘बंबई (अब मुंबई) उस वक्त जंगल जैसा था और मैं एकदम निहत्थी थी. यह मेरे जिंदगी का सबसे डरावना वक्त रहा. मैं दुनिया के सभी नए रास्तों से अनजान थी. लोग मेरी अज्ञानता का फायदा उठाने की कोशिश करते. मैं महसूस करती थी कि आखिर मैं यहां कर क्या रही हूं? मुझे तो स्कूल में होना चाहिए! आइसक्रीम खानी चाहिए, मजे करने चाहिए, अपने दोस्तों के साथ रहना चाहिए. आखिर मुझे काम करने के लिए बाध्य क्यों किया जा रहा है? आखिर मुझे उन सामान्य चीजों से क्यों वंचित किया जा रहा है जो अक्सर बच्चे मेरी उम्र पर करते हैं? हर रोज मैं रोती थी क्योंकि मुझे वह चीजें खानी पड़तीं जिन्हें मैं पसंद नहीं करती. विचित्र कपड़े पहनने पड़ते जो मुझे परेशान करते थे. तरह-तरह की पोशाकें और गहनों से मुझे बहुत एलर्जी होती. बालों पर किया गया स्प्रे नहाने के बाद भी नहीं उतरता था. मुझे एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो तक धक्के देकर, या फिर यूं कहें कि घसीट कर ले जाया जाता था. बहुत सी ऐसी चीज रहीं जो डरावनी थीं और मैंने मात्र 13 साल की उम्र में कीं.’
बॉलीवुड में कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस आईं, लेकिन रेखा जैसी खूबसूरती शायद ही किसी के पास होगी. 63 साल की होने के बाद भी रेखा आज की एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं. बढ़ती उम्र के साथ-साथ रेखा की खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है. रेखा की खूबसूरती के दीवाने तो आज के यंगस्टर्स भी हैं. रेखा जैसी खूबसूरती हर कोई पाना चाहता है और आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी खूबसूरती का राज बताने वाले हैं.
रेखा पानी खूब पीती हैं
दिन भर में वो 10-12 ग्लास पानी पीती हैं. बता दें कि पानी हमारे शरीर के अंदर से सारे टॉक्सिंस और गंदगी को निकाल देता है. जिससे हम अंदरूनी तौर पर खूबसूरत नजर आते हैं और हमारे चहरा भी ग्लो करने लगता है. रेखा भी यही करती हैं और यही राज है उनके ग्लोइंग फेस का.
रेखा इसके साथ तली- भुनी चीजों को भी अवॉइड करती हैं. सिर्फ यही नही, खाने में रोज़ाना क्या खाती है रेखा, इस बारें में बात करते हुए उन्होंने एक बार कहा था कि वो अक्सर फ्रेश सब्जियां खाती हैं, साथ ही दही और सलाद को भी वो रोज़ाना अपने खाने में शामिल करती हैं. रेखा ने ये भी बताया था कि वो चावल नहीं खाती हैं, लेकिन रोटी जरूर खाती हैं.
60 के पार पहुंचने पर भी रेखा ने खुद को काफी अच्छा मेंटेन किया है. उनका स्लिम-ट्रिम फिगर आज भी कई लड़कियों को जला देता होगा. बता दें कि खुद को फिट रखने के लिए रेखा रोज एक्सरसाइज और योगा करती हैं और रात को 8 बजे तक डिनर करके जल्दी सो जाती हैं. अच्छी नींद और पूरी नींद लेने से फेस पर ग्लो आता है.
आज की लड़कियां जहां रोज महंगे-महंगे स्किन प्रोडक्ट्स यूज करती हैं, वहीं रेखा आयुर्वेद के पुराने तरीकों को अपनाती हैं. कहते हैं कि रेखा अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा ट्रीटमेंट लेती हैं. इसके साथ ही रेखा एक अनुशासित लाइफ स्टाइल जीती है, इसी वजह से लाखों परेशानियां होने के बाद भी उनके चेहरे पर कोई असर नहीं पड़ता.

