BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुखिया के घर में मिला सरकारी पंजी दस्तावेज, BDO ने मांगा स्पष्टीकरण

by bnnbharat.com
September 18, 2020
in समाचार
मुखिया के घर में मिला सरकारी पंजी दस्तावेज, BDO ने मांगा स्पष्टीकरण
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत माटिगोड़ा पंचायत क्षेत्र का भ्रमण-सह-निरीक्षण आज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह- अंचलाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा किया गया. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह – अंचलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण में जब पंचायत सचिव सनामत मार्डी से 14वें वित्त आयोग का अभिलेख पंजी एवं कार्य, मनरेगा में अभिलेख पंजी एवं कार्य, ग्राम सभा पंजी, कार्यकरणी पंजी, स्टॉक पंजी, रोकड़ बही, पास बुक, आदि जांच हेतु मांगा गया तो उन्होंने बताया कि पंचायत भवन में कोई पंजी, अभिलेख, दस्तावेज नहीं रखा जाता है, पूरा दस्तावेज मुखिया कार्तिक हेम्ब्रम अपने घर में रखते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी काम होता है, तो मुखिया के घर में जाकर करना पड़ता है, जिसपर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह – अंचलाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण किया गया कि किस परिस्थति में मुखिया द्वारा सरकारी पंजी एवं दस्तावेज अपने घर में रखा गया है.

वहीं मुखिया को भी स्पष्टीकरण किया गया कि किस परिस्थति में सरकारी दस्तावजे एवं विभिन्न पंजी अपने पास रखा है. 14वें वित्त आयोग से चल रहे योजनाओं के बारे में पूछा गया तो पंचायत सचिव द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिसपर पदाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता जाहिर की गई.

माटीगोड़ा पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना के बारे में भी पूछा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला. पंचायत सचिव स्पष्ट रूप से योजनाओं के बारे में बता नहीं पाए . पंचायत सचिव द्वारा इस लापरवाही के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह- अंचलाधिकारी द्वारा पंचायत सचिव का वेतन/मानदेय अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया गया एवं पंचायत भवन में सभी सामग्री का सूची तैयार करके प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम केयर्स की फर्जी वेबसाइट बनाकर 60 लाख की ठगी मामले में 2 गिरफ्तार

Next Post

सहायक प्राध्यापकों के लंबित प्रोन्नति का शीघ्र निष्पादन हो: राज्यपाल

Next Post
कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना को राज्यपाल ने बताया दुःखद

सहायक प्राध्यापकों के लंबित प्रोन्नति का शीघ्र निष्पादन हो: राज्यपाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d