रांचीः पलामू के हरिहरगंज के बीडीओ को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा. बीडीओ जागो महतो सात हजार रुपए घूस की राशि ली थी. . सूत्रों के अनुसार जागो महतो द्वारा लगातार रिश्वत मांग किया जा रहा था. इसकी शिकायत की गई. शिकायत के आधार पर आधार पर एसीबी की टीम ने योजना बनाकर बीडीओ को 7 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दबोचा और अपने साथ पलामू ले गयी.

