लखीसराय: लखीसराय सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार रंजन, पंचायत सचिव शंकर पंडित एवं दामोदरपुर पंचायत के मुखिया राजबल्लभ यादव ने पंचायत के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया.
खड़कबारा गांव में 1 पॉजिटीव केस मिलने के बाद इसके 3 किलोमीटर के दायरे में खड़कबारा, बरतरा, चोटहा, बिहरोरा, रामगढ़ चौक, चमाघरा और झुडोना ने बैरिकेटिंग किया जाएगा.
सदर प्रखंड के बीडीओ ने बताया कि गांव को बैरिकेटिंग किया जाएगा और लोगों को कोरोना वायरस के बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा. लोगों से अपील की घरों में रहे और सुरक्षित रहें, बेवजह घरों से ना निकले.

