मुंगेर: गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आज प्रखंड विकास पदाधिकारी धरहरा के द्वारा धरहरा प्रखंड के गंगा किनारे बसे ग्राम पंचायत शिव कुंड, हेमजापुर, वांहा चौकी के गंगा घाट किनारे गंगा के जलस्तर का अवलोकन किया.
साथ ही नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव रोकथाम अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा राज्यव्यापी लॉकडाउन एवं जिला पदाधिकारी मुंगेर द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुपालनार्थ हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया.
जिसमें लोगों को अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलना है. अत्यंत आवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकले, घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग, समय-समय पर अच्छी तरह से अपने हाथों को साबुन से साफ करने, सेनिटाइजर का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन हेतु जागरूकता अभियान चलाकर पालन करवाया.
साथ ही बाढ़ की आशंका को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा का निरीक्षण कर वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टरों से चिकित्सा, संबंधी जानकारी प्राप्त कर एवं दवाई स्टॉक रूम का भी अवलोकन कर निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

