BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BDO ने पंचायत क्षेत्र में क्रियान्वित विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
BDO ने पंचायत क्षेत्र में क्रियान्वित विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह- अंचलाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उत्तरी ईचड़ा पंचायत क्षेत्र का भ्रमण-सह-निरीक्षण किया गया. पदाधिकारी द्वारा पंचायत भवन के निरीक्षण के क्रम में ग्राम सभा पंजी, कार्यकारिणी पंजी स्टॉक पंजी, 14वें वित्त आयोग का अभिलेख पंजी एवं कार्य, मनरेगा में अभिलेख पंजी एवं कार्य, रोकड़ बही, पास बुक, मनरेगा योजना अभिलेख, 7 रजिस्टर का संधारित आदि की जांच की गई.

जांच के क्रम में कुछ कमियां पाई गई जिसे एक सप्ताह के अन्दर अद्यतन करने का निदेश पंचायत सचिव श्री नवकुमार राय को दिया गया. जांच के क्रम में पाया गया कि हाजिरी पंजी संधारित नहीं है, कार्यकरणी पंजी में हस्ताक्षर छुटे हुए है, रिकॉर्ड अद्यतन नहीं है.

पदाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निदेश और प्राक्कलन के अनुरूप ही सभी कार्य का निष्पादन करना है, किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो सारी जबावदेही पंतायत सचिव की होगी. 

शौचालय में एनएलओभी के तहत कुल 77 शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 40 शौचालय का निर्माण पूर्ण हो गया है उसका यूसी जल्द से जल्द जमा करने का निदेश मुखिया को दिया गया.

पदाधिकारी द्वारा शौचालय के निरीक्षण के क्रम में लाभुकों को सख्त निर्देश दिया गया कि शौचालय की साफ-सफाई के साथ-साथ उपयोग भी करेंगे. 14वें वित्त आयोग से बने मानीक गोप के घर से स्कूल तक पेवर्स ब्लॉक का निरीक्षण किया गया. मौके पर मुखिया सुश्री रेखा उरांव, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्पेशल रैपिड एंटीजन टेस्टिंग ड्राइव को लेकर औचक निरीक्षण

Next Post

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने किया आरएटी ड्राइव का निरीक्षण

Next Post
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने किया आरएटी ड्राइव का निरीक्षण

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने किया आरएटी ड्राइव का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d