BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऑफिस में घुस दबंगों ने की BDO की पिटाई, सरकारी भूमि पर रुकवाया था अवैध कब्जा

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
जमीन विवाद में युवक की पिटाई, मौत
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: झारखंड के चतरा में जिले के नक्सल प्रभावित कुंदा प्रखंड के बीडीओ श्रवण राम के साथ शनिवार को मारपीट की घटना हुई है. दरअसल सैरात की सरकारी भूमि पर मिट्टी भराव रोकने से नाराज युवकों ने कार्यालय में घुसकर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम के साथ मारपीट और गाली-गलौज की है. मारपीट की वजह से बीडीओ श्रवण राम को चोटें भी आई हैं. जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है.

इस मामले में बीडीओ ने कुंदा थाना में लिखित आवेदन देकर मारपीट करने वाले दोनों युवकों के विरुद्ध ऑन ड्यूटी अधिकारी के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज कराया है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


ट्रैक्टर से सरकार जमीन पर कर रहे थे मिट्टी का भराव

जानकारी के अनुसार, कुंदा प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित विवादित सैरात की सरकारी भूमि पर कुछ स्थानीय युवक ट्रैक्टर से मिट्टी भराव का काम करा रहे थे. जिसकी सूचना पर बीडीओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काम को रुकवा दिया. काम रोके जाने से युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे. जिसके बाद बीडीओ कार्यालय लौट गए. उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. आक्रोशित युवक कार्यालय में पहुंच गए और बीडीओ की पिटाई कर दी.



FIR दर्ज होते ही आरोपी फरार

बीडीओ के अनुसार, कार्यालय के समीप स्थित सैरात के 7 एकड़ 82 डिसमिस जमीन पर पूर्व से विवाद चलता आ रहा है. इस बाबत अंचल कार्यालय में अतिक्रमण का मामला भी चल रहा है. बावजूद युवकों के द्वारा विवादित भूमि पर मिट्टी भराव का काम कराया जा रहा था. जिसकी सूचना मिलने के बाद कार्यालय कर्मियों के साथ उसे रुकवाने पहुंचे थे. इधर एफआईआर दर्ज होते ही दोनों आरोपी फरार हो गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खाया बीफ और पोर्क…! बिल वायरल

Next Post

सीएम ने जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उन्हें किया नमन

Next Post
सीएम ने जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उन्हें किया नमन

सीएम ने जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उन्हें किया नमन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d