खाने में फ्रक्टोज की ज्यादा मात्रा आपका लिवर डैमेज कर सकती है, यह बात एक स्टडी में सामने आई है. स्टडी के मुताबिक फ्रक्टोज-रिच डायट से लिवर की फैट बर्न करने की क्षमता डैमेज हो जाती है. जर्नल Cell Metabolism में छपी स्टडी के मुताबिक खाने में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होने से लिवर का फैट बर्निंग फंक्शन इम्प्रूव होता है. वहीं फ्रक्टोज रिच फूड का हेल्थ पर नेगेटिव असर होता है, भले ही दोनों में कैलरी की मात्रा बराबर हो.
फलों के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत
रिपोर्ट के अनुसार, बुरा असर इसकी हाई कैलरी की वजह से नहीं बल्कि इसके लिवर मेटाबॉलिजम को प्रभावित करने की वजह से पड़ता है. फ्रक्टोज रिच डायट लेने से आपका लिवर ज्यादा फैट स्टोर करता है. वैज्ञानिकों ने यह भी पता लगाया कि फ्रक्टोज रिच डायट के साथ खाने में फैट की मात्रा भी ज्यादा है तो लिवर फंक्शन गड़बड़ होने के चांसेज ज्यादा रहते हैं.
क्या है फ्रक्टोज?
फ्रक्टोज सिंपल शुगर है जो कि फलों, सब्जियों और कुछ नैचरल स्वीटनर्स में पाई जाती है. यह बाजार में स्वीटनर के तौर पर भी मिलता है.
यहां हैं कुछ चीजें जिनमें फ्रक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है-
- सोडा
- फ्रोजेन जंक फूड्स
- ब्रेड्स
- कैन्ड फ्रूट्स
- जूस
- चिप्स, कुकीज
- एनर्जी ड्रिंक्स
- जैम और जेली
- आइसक्रीम वगैरह

