BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भू-हस्तांतरण एवं भू-अर्जन से जुड़े मामलों में बरतें पारदर्शिताः उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 28, 2020
in समाचार
भू-हस्तांतरण एवं भू-अर्जन से जुड़े मामलों में बरतें पारदर्शिताः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्व से संबंधित मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को उपायुक्त ने दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित निःशुल्क एवं शुल्क भू-हस्तांतरण एवं भू-अर्जन से जुड़ी विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत जमीन के भू-हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि जमीन हस्तांतरण से संबंधित जमीनों की सूची बनाकर अभिलेख प्रस्ताव ससमय तैयार करें. उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि निःशुल्क एवं शुल्क भू-हस्तांतरण एवं भू-अर्जन से संबंधित मामले में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अपरसमहर्ता से समन्वय कर संबमधित मामलों का समाधान करा सकते है.

अवैध/संदेहास्पद जमाबंदी जमीनों के समाधान हेतु चलाए अभियान: उपायुक्त

बैठक में उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा सभी अंचलाधिकारी को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित करते हुए कहा गया कि उनके क्षेत्राधिकार की वैसी जमीन जिसकी जमाबंदी अवैध हो या फिर संदेहास्पद हो, उन सभी की जांच कराते हुए सभी का अभिलेख तैयार करे. साथ ही अवैध व संदेहास्पद जमीनों के समाधान हेतु अभियान चलाए एवं जिले में जितने भी अवैध व संदेहास्पद जमीन है, उन सभी का एक महीने के अंदर संधारण कराया जाय. उन्होंने आगे कहा कि जांच के दौरान जो भी जमीन सही पाई जाय उसे नियमित करे अन्यथा अभिलेख तैयार कर जिलां में संबंधित विभाग को भेजे उसपर जिला द्वारा अग्रेतर कार्रवाई करते हुए प्लॉट नंबर समाप्त करने की कार्यवाई की जाएगी.

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा म्यूटेशन से संबंधित आवेदनों से जुड़ी जानकारी लेते हुए सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जितने भी आवेदन हैं, उन्हें बिना किसी आपत्ति के 30 दिनों के अंदर एवं आपत्ति के साथ 90 दिनों के अंदर सभी आवेदनों का निष्पादन करें. साथ ही किस कारण से आवेदन को रिजेक्ट किया गया है उस कारण का भी स्पष्ट जिक्र करें. इसके अलावा उपायुक्त द्वारा अवैध जमाबंदी, नीलाम पत्र से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया.

उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए सभी लाइन डिपार्टमेंट द्वारा उनके निर्धारित लक्ष्य एवं लक्ष्य के पूर्ति हेतु किये जा रहे कार्यो से अवगत हुए एवं उपरोक्त  सभी को निर्देशित किये कि समय से सभी निर्धारित लक्ष्य का शतप्रतिशत प्राप्त करे. उपायुक्त ने अंचलवाईज ग्राम प्रधान एवं मूल रैयत के नियुक्ति से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी देवघर एवं मधुपर को निर्देशित किया कि अंचल से प्राप्त सारे आवेदनों का संधारण जल्द से जल्द कराते हुए ग्राम प्रधान एवं मूल रैयतों की नियुक्ति किया जाय. उपायुक्त द्वारा जानकारी दिया गया कि नावाडीह से चैधरीडीह तक सड़क मरम्मतीकरण का कार्य किया जाना है इसके लिए मुख्य मार्ग के अवरुद्ध किया जाना है. इस संबंध में उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, संबंधित अंचलाधिकारी को निदेशीत किया कि सड़क मरम्मती हेतु मुख्य मार्ग को बाधित करते हुए वैकल्पिक मार्ग की तैयारी, साइनेज आदि को लगाए साथ ही ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दे ताकि मरम्मतीकरण के दौरान आमजनों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े.

बैठक में उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी अपने हेड क्वार्टर में ही रहना सुनिश्चित करे साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निदेशित करें कि सभी अंचल में रहे अन्यथा जांच के दरम्यान पकड़े जाने पर विधि संम्मत कार्यवाही की जाएगी.

बैठक में उपरोक्त के अलावे अपरसमाहर्ता चंद्रभूषण प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपर योगेंद्र प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबीयूस बारला, कार्यपालक दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत, पजिला भू-अर्जन पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रशांत कुमार दीपक, सभी अंचल के अंचलाधिकारी एवं राजस्व शाखा से संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समयबद्ध सेवा देना हो सभी कार्यालय प्रधान की प्राथमिकताः उपायुक्त

Next Post

नदी में डूबने से मृत बच्चो के परिवार वालो को पारस नाथ मिश्रा ने की आर्थिक मदद और राशन भी दिया

Next Post
नदी में डूबने से मृत बच्चो के परिवार वालो को पारस नाथ मिश्रा ने की आर्थिक मदद और राशन भी दिया

नदी में डूबने से मृत बच्चो के परिवार वालो को पारस नाथ मिश्रा ने की आर्थिक मदद और राशन भी दिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d