BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कौशल और व्यक्तित्व विकास के लिए युवा ठान लें, तो कामयाबी उनके साथ चलेगाः सुदेश कुमार महतो

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
देश की खातिर शहीद होने वाले टिकैत उमरांव और शेख भिखारी इतिहास के पन्नों में जिंदा रहेंगे-सुदेश कुमार महतो
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि कौशल और व्यक्तित्व विकास के लि युवा ठान लें, तो कामयाबी भी उनके साथ चलेगा. रोजगार के लिए खुद को गढ़ने का वक्त है. इसी वक्त को आसान करने के लिए रोजगार प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की जा रही है.

विवेकानंद जयंती पर अनुदीप फाउंडेशन एवं गूंज परिवार द्वारा सिल्ली में आयोजित युवा दिवस समारोह में उन्होंने यह बात कही.

इस मौके पर उन्होंने युवाओं और दिव्यांगजन के लिए अध्ययन रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया. साथ ही स्वंय सेवी संस्था श्हकदर्शकश् के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के मुहिम की भी शुरुआत की.
इससे पहले अल्ट्राटेक सीमेंट (इंडिया नेक्स्ट विलेज 2047) के द्वारा हाई स्कूल/इंटरमीडिएट स्तर के छात्रों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होकर सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया.

महतो ने कहा, ‘‘हुनर कभी किसी का मोहताज नहीं होता. और काम छोटा नहीं होता. दृढ़ इच्छा शक्ति और वक्त के पाबंद होने के साथ खुद को तैयार करने पर रोजगार भी आपके पास होगा. हर युवा में आगे बढ़ने की क्षमता होती है. इस क्षमता को उभारने और हुनर के साथ ढालने की जरूरत है.’’

सुदेश कुमार महतो ने युवाओं से विवेकानंद की जीवनी और मूल मंत्रों को जानने-पढ़ने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि जिंदगी संवारने में इससे मदद मिलेगी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कौशल विकास और प्रशिक्षण के भी कई आयाम होते हैं.

उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षण केंद्रों के जरिए अब सिल्ली के युवाओं के लिए सिल्ली में ही कौशल विकास एवं व्यक्तित्व सुधार हेतु प्रशिक्षण एवं सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी. साथ ही दिव्यांगजनों को रोज़गार से जोड़ने के लिए खास प्रशिक्षण देने की भी तैयारी है.

इससे पहले अल्ट्राटेक सीमेंट (इंडिया नेक्स्ट विलेज 2047) के द्वारा हाई स्कूल/इंटरमीडिएट स्तर के छात्रों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होकर सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया.

उन्होंने कहा कि रोजगार को लेकर हताशा और निराशा के स्वर सुनाई पड़ते हैं. लेकिन सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के युवा और दिव्यांगजन हताशा-निराशा को पीछे छोड़ अपने बूते नई राह तय करेंगे, इसके लगातार इंतजाम किए जा रहे हैं. सरकारी घोषणाएं और वादे के भरोसे हम नहीं रह सकते. इसी मकसद से जमीनी स्तर पर और आखिरी कतार तक क्षमता और कौशल विकास का प्रशिक्षण केंद्र खोला जा रहा है.

युवा दिवस समारोह में केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सचिव सुनिल सिंह, चितरंजन महतो, जिप सदस्य गौतम साहू, साथ ही अनुदीप फॉउंडेशन के अभिषेक कुमार, दीवेंदू दास, एवं संजीव इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में योग्य लाभुकों का श्रमिक कार्ड बनाने के निर्देश

Next Post

भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती….

Next Post
भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती….

भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती....

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d