बीते दिनों Beast फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसमें विजय को टेरेरिस्ट्स का खात्मा करते देख फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट भी ज्यादा बढ़ गई थी.
इस बीच अब कहा जा रहा है कि उनकी इस फिल्म को बैन कर दिया गया है. जिसकी वजह है इस फिल्म में दिखाया गया इस्लामिक टेरेरिज्म ऐसे में कहा जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज में भी दिक्कत आ सकती है. हालांकि, आपको बता दें कि ऐसा भारत में नहीं होने वाला, बल्कि कुवैत में इस फिल्म को बैन किया जा रहा है.

