रांची: आज अप्रैल का आधा महीना गुजर गया किन्तु गर्मी की तीव्रता वैसी नहीं है जैसा कि पूर्व के कुछ वर्षों में हुआ करती थी. शायद लॉकडाउन का एक सुन्दर पहलू यह भी है.
मालूम हो कि मौसम विभाग ने कुछ माह पूर्व इस वर्ष भयंकर गर्मी पड़ने का अंदेशा व्यक्त किया था. लॉकडाउन होने के चलते गर्मी की सांसों को और प्रचण्ड बनाने वाले तमाम उपकरण बंद पड़े है. सूर्य की किरणें तीख़ी जरूर है लेकिन साथ साथ चल रही स्वच्छ ब्यार से लोग काफी राहत महसूस कर रहें हैं.
Also Read This: सिपाही ने युवक को मारी गोली, गिरफ्तार
अहले सुबह अनेक पंछियो की मधुर चहचहाहट शहर के वृक्षों पर सुनाई देती है. कमोवेश यही स्थिति संध्या समय भी रहती है. लॉकडाउन से भले ही आम जन मानस का एक बड़ा तबका उब और दिक्कत महसूस कर रहा हो लेकिन मानवीय जीवन काल में प्रकृति को बेहद करीब से जानने और महसूस करने का सुअवसर जरूर मिला है.

