जमशेदपुरः जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार की रात डॉ. धर्मनाथ सिंह की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि इलाज के अभाव में उनकी जान चली गई.
सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें एमजीएम अस्पताल लेकर आया गया लेकिन यहां न तो समय पर बेड मिल सका और न ही ऑक्सीजन. जिसके कारण उनकी मौत हो गई. लगभग दो घंटे के बाद उन्हें किसी तरह बेड उपलब्ध हो सका, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों को बताया गया कि मरीज पूर्व सिविल सर्जन के पद से रिटायर्ड हुए हैं, इसके बावजूद भी कोई मदद नहीं मिली. यहां तक की स्ट्रेचर भी नहीं मिल सक. मृतक मानगो निवासी हैं.

