BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2024 के चुनाव में वोट लेने से पहले घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर : अमित शाह

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in समाचार
2024 के चुनाव में वोट लेने से पहले घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर : अमित शाह

2024 के चुनाव में वोट लेने से पहले घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे बाहर : अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • राहुल गांधी को चुनौती दी, कहा- वे पांच साल बनाम 55 साल के शासन के मुद्दे पर चुनाव लड़े

  • चक्रधरपुर में भाजपा प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के पक्ष में रैली

  • झारखंड में पांच वर्षों तक जीरो करप्शन वाली सरकार चली

  • कांग्रेस शासनकाल में बरसायी जाती थी गोलियां और लाठियां

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2024 के चुनाव में वोट लेने के पहले पूरे देश में एनआरसी के माध्यम से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालने का काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां कहते है कि राष्ट्रीय मुद्दे से झारखंड के लोगों का कुछ लेना-देना नहीं है, लेकिन राज्य की जनता भी यह चाहती है कि कश्मीर अखंड भारत का हिस्सा रहे, देश से आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने.

अमित शाह सोमवार को चक्रधरपुर में पार्टी प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

आतंकवादियों को करारा जवाब दिया गया

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के साथ ही धारा 370 को मूल समेत समाप्त कर दिया गया और पुलवामा और उरी अटैक के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से आतंकवादियों को करारा जवाब दिया गया.

उन्होंने इससे पहले देश में दस वर्षों तक मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी का शासन था. प्रतिदिन आतंकियों के घुसपैठ की खबर मिलती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में सेना को जवाबी कार्रवाई की पूरी छूट दी गयी और वीर जवानों ने पाक से बदला लेने का काम किया.

झारखंड में पांच वर्षों तक जीरो करप्शन वाली सरकार चली

अमित शाह ने कहा कि झारखंड में पांच वर्षों तक जीरो करप्शन वाली सरकार चली, मुख्यमंत्री रघुवर दास और सरकार पर कोई भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे. उन्होंने मंच से ही कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे पांच साल बनाम 55 साल के शासन के मुद्दे पर चुनाव लड़े.

उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्ण बहुमत में आती है, तो अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के आरक्षण को कम किये बगैर अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों के आरक्षण बढ़ाने के लिए कमेटी का गठन करेगी.

उन्होंने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब अलग झारखंड राज्य के लिए लड़ाई करने वालों पर कांग्रेस शासनकाल में गोलियां और लाठियां बरसायी जाती थी, उस कांग्रेस पार्टी से झामुमो ने कुर्सी हासिल करे के लिए समझौता कर लिया है.

कांग्रेस पार्टी के नेता कहते थे कि राम जन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं

शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता सर्वोच्च अदालत में जाकर कहते थे कि राम जन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं है, लोगों की ताकत से हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए. जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया कि अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा.

झारखंड में पांच वर्षों में किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देवधर में ऐम्स बनाया, देवधर, बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाएं.

रांची में कैंसर अस्पताल बनाया, हजारीबाग-पलामू और दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाये और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 20 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया. पांच साल के अंदर एक प्रकार से विकास की गंगा को आदिवासी, पिछड़े समाज के घर में पहुंचाने का काम किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिंसक घटना : नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

Next Post

कार चला रहे वकील ने नशे में तीन वाहनों को मारी टक्कर, 5 लोग घायल

Next Post
कार चला रहे वकील ने नशे में तीन वाहनों को मारी टक्कर, 5 लोग घायल

कार चला रहे वकील ने नशे में तीन वाहनों को मारी टक्कर, 5 लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d