रांची:- मारवाड़ियों और बिहारियों पर बयान देकर विवादों में आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने आज रांची के जनाक्रोश रैली में खुद को बिहारी बताया. रामेश्वर ने कहा कि 2000 से पहले तो हम सब बिहारी थे और आज भी मै खुद को एक बिहारी ही मानता हूँ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि चाहे यूपी हो या कोई और राज्य. हमने यहां आने के लिए किसी को कभी नहीं रोका है. हम तो दोना देते रहे है. जब भी हमारे यहां कोई आता है. हम उसे ‘दोना’ देते है. दोना मतलब खाना. हमारे मन में सबके लिए सम्मान है. मगर कोई जमीन जबरन हथियाना चाहे तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं.

