BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भिखारी के पास मिले 2 लाख से अधिक नकद रुपये

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in Uncategorized
भिखारी के पास मिले 2 लाख से अधिक नकद रुपये

भिखारी के पास मिले 2 लाख से अधिक नकद रुपये

Share on FacebookShare on Twitter

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक भिखारी के पास दो लाख रुपये से अधिक नकदी मिली है. एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के स्वयंसेवकों के माध्यम से यह बात सामने आई है, जब वे उसका हुलिया ठीक कर रहे थे. चिन्ना नरसिम्हुलु, जो कि धोन शहर में एक मस्जिद के पास भीख मांगता है. उसके पास 2 लाख 4 हजार 459 रुपये मिले. द्रोणाचलम सेवा समिति के सदस्यों ने सोमवार को उसके बाल कटवाकर स्नान कराया और उसे नए कपड़े भी दिए.

समिति के सदस्य ए. मधु के अनुसार इस 58 वर्षीय भिखारी के पास 14 शर्ट की जेब में करेंसी नोटों के बंडल थे. कुल राशि में से 77,000 रुपये की ऐसी करंसी थी, जो नोटबंदी के बाद बंद हो गई है.

एनजीओ ने स्थानीय पुलिस को भिखारी के पास मिले पैसों की जानकारी दी. धोन के सब-इंस्पेक्टर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि उनकी पूछताछ से पता चला है कि चिन्ना नरसिम्हुलु उर्फ सीनू तेलंगाना के पास महबूबनगर में मुनप्पगुट्टा कॉलोनी का मूल निवासी है.

उसने पुलिस को बताया कि वह लगभग 24 साल पहले परिवार से बिछड़ गया था. उसकी पत्नी और बेटी जो कि उस समय सिर्फ आठ महीने की थी, काम के लिए बेंगलुरू चली गई थी.

धोन में 16 साल से भीख मांग रहे सीनू ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी के लिए ये पैसे इस उम्मीद में बचाए थे कि वह एक दिन उससे मिलेगी.

पुलिस अधिकारी ने उसे कडप्पा में एक वृद्धाश्रम में भेज दिया है और एनजीओ को सीनू के नाम से बैंक खाता खोलने और पैसे जमा करने के लिए कहा है.

पुलिस सीनू के परिवार का पता लगाने के लिए अपने महबूबनगर के समकक्षों के साथ भी संपर्क कर रही थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई में दिखा चक्रवात निसर्ग का तांडव, कहीं उड़ गई छत, तो कहीं डूबे नाव

Next Post

खाद्य सुरक्षा कानून में बदलाव, अब किसान कहीं भी बेच सकते हैं अपना उत्पाद

Next Post
खाद्य सुरक्षा कानून में बदलाव, अब किसान कहीं भी बेच सकते हैं अपना उत्पाद

खाद्य सुरक्षा कानून में बदलाव, अब किसान कहीं भी बेच सकते हैं अपना उत्पाद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d