BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पवित्र रमजान माह की शुरुआत, अकीदतमंदों ने रखा पहला रोजा

by bnnbharat.com
April 25, 2020
in समाचार
पवित्र रमजान माह की शुरुआत, अकीदतमंदों ने रखा पहला रोजा

पवित्र रमजान माह की शुरुआत, अकीदतमंदों ने रखा पहला रोजा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पवित्र माह रमजान आज से प्रारंभ हो गया. अकीदतमंदों ने आज पहला रोजा रखा. कोरोना वायरस को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा रोजा रखा.

सुबह में करीब चार बजे सेहरी के साथ रोजे की शुरुआत हुई और शाम 6.14 बजे इफ्तार के साथ पहले दिन का रोजा खोला जाएगा. रविवार 26 अप्रैल को सेहरी का समय सुबह 3.59 बजे निर्धारित है.

कल शाम आसमान पर रमजान का चांद नजर आते ही तराबियां का दौर शुरू हो गया और रात्रि में सेहरी करके मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रोजा रखा. खुदा की इबादत के महीने रमजान का चांद शुक्रवार को दिख गया. इसके साथ ही रमजान का पवित्र माह शुरू हो गया है.

कोरोना महामारी के कारण इस पर सामूहिक नमाज नहीं अदा करने का निर्णय लिया गया है. शहर के काजी के अनुसार यह पाक महीना है. इस माह में खुदा को इबादत करने से अल्लाह की रहमत बरसती है. रात के आखरी पहर सुबह सादिक से पहले सेहरई (हल्का खाना) खा करके रोजे की नीयत करके रोजा रखा जाता है.

रोजा सिर्फ भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं है. रोजा आंख, हाथ, पैर, दिल, मुंह सभी का होता है, ताकि रोजा रखने वाला इंसान हमेशा बुराई से तौबा करता रहे. रोजा सूरज निकलने से लेकर सूरज डूबने तक का होता है.

इस दौरान वह कुछ खा पी नहीं सकता. रोजे की शुरुआत में फजर की नमाज होती है और रोजा खोलने के वक्त मगरिब की नमाज होती है.

रमजान अल्लाह की इबादत का महीना है. इस महीने में इबादत करने का महत्व आम महीनों की तुलना में कई गुणा होता है, क्योंकि रमजान खाने और पानी को त्याग कर अल्लाह की इबादत करने का महीना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घर में अचानक लगी आग, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Next Post

लॉकडाउन में छूट को लेकर गृह मंत्रालय जल्द जारी करेगा विस्तृत गाइडलाइन

Next Post
लॉकडाउन में छूट को लेकर गृह मंत्रालय जल्द जारी करेगा विस्तृत गाइडलाइन

लॉकडाउन में छूट को लेकर गृह मंत्रालय जल्द जारी करेगा विस्तृत गाइडलाइन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d