BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोनावायरस: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर क्रूज में फंसे भारतीयों ने मोदी सरकार से की मदद की गुहार

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in समाचार
कोरोनावायरस: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर क्रूज में फंसे भारतीयों ने मोदी सरकार से की मदद की गुहार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर क्रूज में फंसे भारतीयों ने मोदी सरकार से मदद मांगी   है. यह मामला जापान का है. दरअसल जापान में क्रूज शिप ‘डायमंड प्रिंसेज’ में फंसे भारतीयों ने मोदी सरकार से बचाव की गुहार लगाई.

एक क्रू मेंबर बिनय कुमार सरकार ने फेसबुक पर वीडियो शेयर किया. उन्होंने भारत सरकार से अपील किया कि हम गंभीर स्थिति में हैं. उन्होंने कहा कि यहां 160 भारतीय हैं. कोरोनावायरस का आतंक बढ़ता जा रहा है. हम भारत सरकार से इतनी ही मदद चाहते हैं कि हमें यहां से बाहर निकालकर अलग जगह रखा जाए. परिवार के लोग सदमे में हैं. हम डरे हैं. किसी भी तरह यहां से निकलना चाहते हैं. कृपया हमारी मदद करें.
बिनय कुमार सरकार पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में स्थित कांकी क्षेत्र के हटिपा गांव के निवासी हैं. फेसबुक पर वीडियो पोस्ट होते ही लाखों लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया. पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन मंत्री राजीव बनर्जी ने बिनय की अपील का संज्ञान लेते हुए कहा कि राज्य सरकार मदद के लिए तत्पर है. हम कोलकाता में जापानी वाणिज्यिक दूतावास से बात कर जल्द उनकी मदद करेंगे.

इससे पहले छह फरवरी को भी बिनय सरकार ने एक वीडियो शेयर किया था. बिनय ने कहा था कि 17 फरवरी को मैं घर जाने वाला था लेकिन अभी कुछ पता नहीं कि कब हमारी मदद की जाएगी और यहां से बाहर निकाला जाएगा.

विदेश मंत्री ने मामले का लिया संज्ञान 

विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि क्रूज में किसी भी भारतीय को कोरोनावायरस का संक्रमण नहीं है. कई भारतीय चालक दल और कुछ भारतीय यात्री कोरोना वायरस के कारण जापान से अलग किए गए क्रूज जहाज #DiamondPrincess में सवार हैं. हमारे दूतावास द्वारा लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है. घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है.

क्रूज में अबतक 64 लोगों में हुई कोरोनावायरस की पुष्टि
जापान ने अपने एक अलग-थलग किए गए क्रूज जहाज पर तीन अन्य लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए और इसके साथ ही जहाज में इससे संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है. इससे एक ही दिन पहले जापान ने अपने इस क्रूज पर शुक्रवार को कोरोना वायरस के 41 नये मामले दर्ज किए थे.

शुक्रवार को 41 मामलों की पुष्टि से पहले 20 संक्रमित यात्रियों को तोक्यो के पास डायमंड प्रिंसेस से उतारा गया. इस जहाज पर करीब 3700 लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि जापान एक अन्य जहाज पर सवार विदेशी यात्रियों को प्रवेश की इजाजत नहीं देगा क्योंकि उस पर वायरस के संदिग्ध रोगी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण यातायात प्रभावित

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार सतीश वर्मा के निधन पर स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि

Next Post
वरिष्ठ पत्रकार सतीश वर्मा के निधन पर स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार सतीश वर्मा के निधन पर स्पीकर ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d