व्हाइट से ब्रॉउन बेल्ट तक के कराटेकारो ने लिया भाग
रांची: शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को शोकफ के कराटेकारो के लिये रांची के पिस्का मोड़ स्थित अरविंदो सोसाइटी कराटे सेंटर में बेल्ट ग्रेडेशन का आयोजन किया गया.
इस ग्रेडेशन में व्हाइट बेल्ट से ब्रॉउन बेल्ट तक के कराटेकारो ने भाग लिया. ग्रेडेशन शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान मानस सिन्हा द्वारा लिया गया.
ग्रेडेशन में शिहान का सहयोग सीनियर कराटे प्रशिक्षको द्वारा किया गया. इस ग्रेडेशन में 152 कराटेकारो ने भाग लिया. कोविड 19, को ध्यान में रखते हुए बेल्ट ग्रेडेशन का समय प्रत्येक क्यू (बेल्ट) के लिए अलग अलग निर्धारित किया गया था.
ग्रेडेशन में इन कराटेकारो को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बेस्ट कराटेकार के रूप में चुना गया
सौर्य कच्छप, अनु श्री, चितालाया चौधरी, कृति उपाध्याय, श्रुति श्रीवास्तव, अर्चित कुमार वर्मा, अहाना मंडल, ऋतंभारा, तेजस आनंद. इन कराटेकारो को शिहान मानस सिन्हा एवं रमेश भाई द्वारा मेडल प्रदान किया गया.
सभी सफल कराटेकारो को उनकी सफलता पर शोकफ के टेक्नीकल डाइरेक्टर सेंशि रंजीत मेहता, सीनियर कराटे प्रशिक्षक सुदीप सहदेव, बबलू कुमार, राज किशोर, नन्द किशोर महतो, राम कृष्णा साव, संजीव रंजन, उमेश रजक, कुणाल कुमार एवं मनीष भगत ने बधाई दी.

