BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हुए हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

by bnnbharat.com
November 12, 2020
in समाचार
चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से ममता सरकार ने भाजपा नेता को रोका
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला हुआ है. दिलीप घोष पर यह हमला तब हुआ जब वह अलीपुरद्वार से गुजर रहे थे. जानकारी के मुताबिक घोष अलीपुरद्वार से गुजर रहे थे इस दौरान उनके काफिले पर कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंके. इस दौरान घोष की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.

बीजेपी ने इस हमले के लिए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएमएम) के विमल गुरुंग गुट पर शक जताया है. ऐसा कहा जा रहा है कि जिस रास्ते से दिलीप वापस लौट रहे थे वहीं पर जीजेएमएम (विमल गुरुंग गुट) के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे. जीजेएमएम कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे भी दिखाए. जीजेएमएम के प्रदर्शन का कोई असर न देख कार्यकर्ता गुस्सा हो गए और घोष के काफिले पर पथराव शुरू कर दिया.

ममता बनर्जी पर भड़के मनोज तिवारी


पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष के काफिले पर हुए इस हमले से पार्टी के नेताओं में रोष है. बीजेपी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस हमले की निंदा करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. मनोज तिवारी ने ट्वीट किया, ‘दिलीप घोष के काफिले पर हुए हमले से यह स्पष्ट हैं कि अब ममता दीदी को हार का डर सता रहा है.’

टीएमसी के गुंडों ने किया मुझ पर हमलाः घोष


वहीं, इस हमले के बाद दिलीप घोष ने कहा कि मैं ठीक हूं. पीएम ने एक दिन पहले ही केंद्रीय कार्यालय से बंगाल के लिए चिंता व्यक्त की थी. हम लोग सभा करके लौट रहे थे. रास्ते में टीएमसी के गुंडे चिल्ला रहे थे. ईंटे फेंक रहे थे. भाजपा के साथ लोग हैं. कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है. वही हमले करवा रहे हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पार्टी अध्यक्ष के तौर पर फिर हो सकती है राहुल गांधी की ताजपोशी

Next Post

मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए सुमन कार्यक्रम के तहत, प्रथम सूचना देने वाली आशा को मिलेगी 1000 रूपये की प्रोत्साहन राशि

Next Post
मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए सुमन कार्यक्रम  के तहत, प्रथम सूचना देने वाली आशा को मिलेगी 1000 रूपये की प्रोत्साहन राशि

मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए सुमन कार्यक्रम के तहत, प्रथम सूचना देने वाली आशा को मिलेगी 1000 रूपये की प्रोत्साहन राशि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d