ज्योत्सना,
खूंटी: बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिन्दू परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या के खिलाफ मंगलवार शाम सुभाष चंद्र बोस चौक खूंटी में सीएम ममता बनर्जी का पुतला जलाया गया. विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और अन्य संगठनों ने साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया.
बैनर पोस्टर के माध्यम से भी मृतकों की तश्वीर और विभिन्न नारे लिखकर विरोध जताया गया. एनआरसी लागू करने, दोषियों को सजा दिलाने, बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने आदि की मांग रखी गई. सभी ने बंगाल में हो रहे हत्याकांड को हिंदुस्तान का दुर्भाग्य बताया और कहा कि इन घटनाओं से पूरे देश में रोष है.

पुतला दहन मे प्रियांक भगत, सुनील साहू, सुरेश मिश्रा, ब्रजेश कुमार, प्रवीण जायसवाल, प्रकाश अधिकारी, अविनाश सिंह, अभिषेक, वीरेन्द्र सोनी, जितेन्द्र, अमित, प्रकाश, सुजीत, मुकंदर आदि उपस्थित थे.

