BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल चुनावः बीजेपी ने 11 और प्रत्याशियों की घोषणा की, दो सीटों पर बदले गए उम्मीदवार

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
बंगाल चुनावः बीजेपी ने 11 और प्रत्याशियों की घोषणा की, दो सीटों पर बदले गए उम्मीदवार
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की 11 सीटों पर चुनाव के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की तथा दो अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों को बदला.

पार्टी ने सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा (सेवानिवृत्त) को दक्षिण कोलकाता की रासबिहारी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है.

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अशोक लाहिड़ी को बालुरघाट से प्रत्याशी घोषित किया गया है.

लाहिड़ी को पहले उत्तर बंगाल की अलीपुरद्वार सीट से चुनाव लड़वाने का फैसला किया गया था लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते अब उन्हें बालुरघाट से उम्मीदवार बनाया गया है.

भाजपा ने अलीपुरद्वार से स्थानीय नेता सुमन कांजीलाल को पिछले सप्ताह प्रत्याशी घोषित किया था.

चौरंगी और काशीपुर-बेलगछिया सीटों पर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद पार्टी ने नए उम्मीदवारों की घोषणा की है.

चौरंगी से शिखा मित्रा को टिकट दिया गया था जो पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी हैं.

इसके साथ ही तृणमूल विधायक माला साहा के पति तरुण साहा को काशीपुर-बेलगछिया से उम्मीदवार बनाया गया था.

भाजपा के लिए असमंजस की स्थिति तब उत्पन्न हो गई थी जब मित्रा और साहा ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया और कहा कि वह पार्टी में शामिल नहीं हुए थे.

पार्टी ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए विश्वजीत दास को बागड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. तृणमूल कांग्रेस की ओर से उन्होंने बोंगाव (उत्तर) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए.

भाजपा सांसद शांतनु ठाकुर के भाई सुब्रत ठाकुर को गायघाटा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.

पार्टी के कई पुराने नेता उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम न पा कर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

असम विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, सही एनआरसी लागू करने के साथ दो लाख युवाओं को सरकारी और आठ लाख युवाओं को निजी क्षेत्रों में नौकरी देने का वादा

Next Post

पाकिस्तान में फ्रांसीसी महिला से गैंगरेप मामले में दोषियों को सजा-ए-मौत

Next Post
पाकिस्तान में फ्रांसीसी महिला से गैंगरेप मामले में दोषियों को सजा-ए-मौत

पाकिस्तान में फ्रांसीसी महिला से गैंगरेप मामले में दोषियों को सजा-ए-मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d