नई दिल्ली:– पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. इसमें 63 उम्मीदवारों का एलान किया गया. इसमें बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का भी नाम है. इसके अलावा लोकसभा सांसद निसिथ प्रामाणिक और स्वपन दास गुप्ता को भी टिकट दिया है. स्वपन दास गुप्ता राज्यसभा के सांसद हैं.
वहीं टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राजीव बनर्जी को डोमजूर सीट से टिकट दिया गया है. इसके साथ ही अलीपुरद्वार से अशोक लहरी , चण्डीताला से यशदास गुप्ता, बिहाला ईस्ट से पायल सरकार, क़स्बा से डा इंद्रनील खान, हावड़ा स्यामपुर से अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती, चुचुड़ा से लॉकेज चटर्जी, सोनारपुर साउथ से अंजना बासु और हावड़ा दक्षिण से रनती देव सेन गुप्ता को टिकट दिया है.

