BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल चुनाव: जाने कौन हैं चंदना बाउरी,प्रचार के लिए न तो पैसे हैं और न ही कोई गाड़ी

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
बंगाल चुनाव: जाने कौन हैं चंदना बाउरी,प्रचार के लिए न तो पैसे हैं और न ही कोई गाड़ी
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता:- भाजपा ने बांकुरा जिले की सालतोरा विधानसभा सीट से चंदना बाउरी को उम्मीदवार बनाया है. चंदना बेहद की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वहीं, एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, चंदना बाउरी पश्चिम बंगाल के सबसे गरीब उम्मीदवारों में से एक हैं.

इस दौरान उन्होंने बांकुरा की सालतोरा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंदना बाउरी का नाम लिया और ममता बनर्जी को चुनौती दी. पीएम मोदी ने कहा कि चंदना बाउरी बंगाल की महिलाओं की आंकाक्षा की तस्वीर हैं.

ऐसे प्रचार कर रहीं चंदना जानकारी के मुताबिक, चंदना बाउरी के पास प्रचार के लिए न तो पैसे हैं और न ही कोई गाड़ी. इसके अलावा उनके साथ समर्थकों का हुजूम भी नहीं है. माना जा रहा है कि भाजपा ने उन्हें टिकट देकर इलाके के महिला वोटों को अपने पाले में खींचने की कोशिश की है.

इन मुद्दों को उठा रहीं चंदना बता दें कि चंदना अपने क्षेत्र में लोगों के बीच जा रही हैं और भाजपा की खूबियां गिनाते हुए टीएमसी पर हमला बोल रही हैं. वह गंगाजलघाटी के केलाई गांव स्थित अपने घर से रोजाना सुबह आठ बजे चुनाव प्रचार के लिए निकलती हैं. वह लोगों से महिला संबंधी अपराधों, गरीबी, शिक्षा और पीने के पानी जैसे मुद्दों पर वोट मांग रही हैं.

मजदूरी करते हैं चंदना के पति बताया जा रहा है कि चंदना बाउरी के पति सरबन मजदूरी करते हैं. वह राजमिस्त्री का काम करते हैं. पति और पत्नी दोनों मनरेगा में पंजीकृत मजदूर हैं. उनके तीन बच्चे भी हैं. चंदना पिछले सात-आठ साल से भाजपा से जुड़ी हुई हैं. टीएमसी ने चंदना के खिलाफ संतोष मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है.

इतनी है चंदना की संपत्ति जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग में दिए गए शपथ पत्र में चंदना के बैंक खाते में सिर्फ 6335 रुपये हैं. संपत्ति के नाम पर चंदना के पास तीन गाय, तीन बकरी, एक झोपड़ी और बैंक में जमा नकद मिलाकर कुल 31,985 रुपये हैं. चंदना के घर में शौचालय भी नहीं है. पार्टी के प्रति वह इतनी ज्यादा समर्पित हैं कि प्रचार के लिए रोजाना कमल के प्रिंट वाली भगवा रंग की साड़ी पहनकर निकलती हैं.

आठ चरण में होंगे चुनाव बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में आठ चरण में चुनाव कराने का एलान किया है. पहले चरण का चुनाव 27 मार्च को होगा, जबकि अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. दो मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री एकादश ने पत्रकार एकादश को 38 रन से हराया

Next Post

15 पीस डेटोनेटर, बाइक, मोबाइल व नगद के साथ एक शख्स गिरफ्तार

Next Post
9.5 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में रांची सीआइडी को बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

15 पीस डेटोनेटर, बाइक, मोबाइल व नगद के साथ एक शख्स गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d