BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना को पाठ्यक्रम में शामिल करेगी बंगाल सरकार

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
कोरोना को पाठ्यक्रम में शामिल करेगी बंगाल सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने महामारी कोरोना के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए अब इससे बचाव और पहचान संबंधी लक्षणों के बारे में बच्चों को पढ़ाने का निर्णय लिया है.

पश्चिम बंगाल शिक्षा विभाग 2021 से स्कूल के पाठ्यक्रम में इस घातक वायरस पर एक अध्याय शुरू करने पर विचार कर रहा है. मंगलवार को एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.

राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने हाल ही में इस मुद्दे को उठाया है कि नोबेल कोरोना वायरस की प्रकृति के बारे में जानकारी का प्रसार कैसे किया जाए और प्रकोप को रोकने के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी जाए. इसके लिए राज्य के शिक्षा विभाग में पाठ्यक्रम समिति के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं.

पाठ्यक्रम समिति के अध्यक्ष अभिक मजूमदार ने इस बारे में बताया, “हम सदस्यों और विशेषज्ञों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं.” मजूमदार ने कहा, “शिक्षकों और शिक्षाविदों के अलावा, हमें डॉक्टर, वैरोलॉजिस्ट, महामारी विज्ञानियों से बात कर उनके सुझावों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के बारे में निर्णय लेना है.”

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि जूनियर से लेकर उच्च कक्षाओं तक कोरोनो विषय पर पाठ्यक्रम पेश करने की योजना है. उन्होंने कहा कि जूनियर कक्षाओं में संक्रमण को रोकने के लिए बुनियादी स्वच्छता और सुरक्षा के उपायों को सीखना और उच्च कक्षा के छात्रों को यह पता होना चाहिए कि कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर किस तरह से शारिरीक दूरी का पालन किया जाए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IBPS RRB 2020 PO & Clerk: नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार यहां करें चेक

Next Post

डेढ़ साल संघर्ष करने पर हनुमान के किरदार ने दिलाई सफलता: विक्रम मस्तल

Next Post
डेढ़ साल संघर्ष करने पर हनुमान के किरदार ने दिलाई सफलता: विक्रम मस्तल

डेढ़ साल संघर्ष करने पर हनुमान के किरदार ने दिलाई सफलता: विक्रम मस्तल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d