BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल ने दीदी को Bye-Bye करने का बना लिया है मन: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
राहुल गांधी के बयान ने भारतीय संस्कृति को बड़ी चोट पहुंचायी: जेपी नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए जन समर्थन जुटाने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के दौरे पर है. इस दौरान उन्होंने मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया. नड्डा ने कहा कि आज हम सब लोग यहां कृषक सुरक्षा अभियान में कृषक के साथ सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. मैं भी कृषक सहभोज में आप सबके साथ इकट्ठा होकर भोजन करूंगा.

नड्डा ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ”आज जब बंगाल के करीब 25 लाख किसानों ने केंद्र सरकार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अर्जी भेजी, तो ममता जी कहती हैं कि मैं भी योजना लागू करूंगी. ममता जी अब चुनाव आ गए हैं. अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत.” मालदा रैली में जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, ”जय श्री राम के नारे पर दीदी को गुस्सा क्यों आता है? बंगाल ने दीदी को बाय-बाय करने का मन बना लिया है.”

जेपी नड्डा ने कहा, ”10 जनवरी को कृषक सहयोग और सुरक्षा अभियान की शुरुआत मैंने की थी. हमने कहा था कि लगभग 40 हजार ग्रामसभा में हमारे ये कार्यक्रम होंगे. मुझे खुशी है कि आज 35 लाख किसान इस कृषक सुरक्षा अभियान से जुड़ गए हैं.” उन्होंने कहा कि ”लगभग 33 हजार ऐसे गांव तक हम पहुंच पाये हैं और लगभग 30 हजार हमारी कृषक ग्रामसभा हो चुकी है, जिसके अंतर्गत कृषक सहभोज का कार्यक्रम हुआ है. आने वाले समय में हम 40 हजार तक पहुंच जाएंगे.”

क्रेंद्र सरकार की तारीफ करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि ”पीएम मोदी ने एमएसपी लागत से डेढ़ गुना देना तय की. एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में 1,500 करोड़ रुपये और 3 प्रोजेक्ट सेंक्शन किए. मैं प्रण करता हूं कि नरेन्द्र मोदी को आप आशीर्वाद देंगे, बंगाल में आप कमल खिलाएंगे तो उसके बाद बंगाल का विकास तेजी से होगा और किसानों का विकास भी पूरी तरह से होगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हमारे पास मास्क और पीपीई किट बनाने वाली 1 हजार कंपनी है: एस. जयशंकर

Next Post

रतन टाटा ने किया आग्रह, कहा- भारत रत्न देने की मांग को लेकर अपना अभियान रोकें

Next Post
रतन टाटा ने किया आग्रह, कहा- भारत रत्न देने की मांग को लेकर अपना अभियान रोकें

रतन टाटा ने किया आग्रह, कहा- भारत रत्न देने की मांग को लेकर अपना अभियान रोकें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d