रांची: कवि गुरु रवीन्द्रनाथ के 159वां जन्मजयंती पर शुक्रवार को बंगाली युवा मंच के सदस्यों ने पुष्प अर्पित किए. बंगाली युवा मंच के संरक्षक सुप्रियो भटटाचार्य ने कवि गुरु के चित्र पर माल्यार्पण किया.
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी झेल रही है. इससे हमारा देश और झारखंड अछूता नहीं है. इसलिए संक्रमण से बचने के लिए घर पर ही रहें.
इस महामारी में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी व स्वयंसेवक को नमन है. इनलोगों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगों की जान बचा रहे हैं. मंच के उपाध्यक्ष अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि मंच लगातार जरूरतमंदों को खाने का पैकेट पहुंचाने का काम कर रहा है.
मंच के सह सचिव ने कहा कि कविगुरु की जन्मजयंती में हम समाज के साथ हर परीस्थिति में खड़े हैं. इस मौके पर अमित, अरुप, राहुल, सुमन्तो, संजीव, मलय, गौरी व सूरज आदि मौजूद थे.

