नई दिल्ली: बेंगलुरु हिंसा मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने समीउद्दीन को गिरफ्तार किया है. समीउद्दीन पर डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन में हिंसा के साजिश में शामिल होने और भड़काने का आरोप है. सीबीआई को सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई अहम जानकारी मिली है. फिलहाल क्राइम ब्रांच ने समीउद्दीन को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है.
सीसीबी के मुताबिक समीउद्दीन समीउद्दीन रूद्रेश मर्डर केस के आरोपी के संपर्क में था और कई सालों से अल-हिंद का सदस्य भी था.
राजनीतिक विंग एसडीपीआई का नाम आया सामने
बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में अब तक करीब 300 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से अधिकतर लोग खुद को निर्दोष बता रहे हैं. वहीं इस मामले में पीएफआई के राजनीतिक विंग एसडीपीआई का नाम सीधे तौर पर सामने आया है इसके अलावा आज एक कांग्रेस पार्षद के पति भी गिरफ्तार किए गए.
बता दें कि बेंगलुरु हिंसा को लेकर सभी पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. बीजेपी का कहना है कि यह हिंसा एसडीपीआई और कांग्रेस की वोट बैंक का नतीजा है साथ ही बीजेपी नेता 20 संतोष ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.
60 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे
बता दें कि एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर और पुलिस स्टेशन पर लोगों ने हमला कर दिया था. इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 60 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे. पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने उत्पात मचाते हुए करीब 250 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया. इस मामले में कांग्रेस पार्षद के पति समेत 300 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

