BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेरमो के कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह खुलेआम कर रहे हैं चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन: भाजपा

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in Uncategorized
झारखंड में भी उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी-आदित्य साहू
Share on FacebookShare on Twitter

बेरमो:- बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह द्वारा लगातार आदर्श आचार संहिता के उलंघन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है. चुनाव आयोग सम्पर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायतपत्र देते हुए कहा है कि

कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा लगातार मंदिर परिसर, सीसीएल क्वार्टर, सरकारी भवन, धार्मिक स्थल पर बैठक किया जा रहा है. जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. बैठकों से संबंधित दस्तावेज भी निर्वाचन आयोग को सौंपा है. उन्होंने आयोग से बेरमो के कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज करने की मांग की है.

उन्होंने बताया कि दिनांक 15 अक्टूबर 2020 को बेरमो अंतर्गत बेरमो प्रखंड के बैदकारो, पूर्वी पंचायत स्थित डीवीसी ओल्ड कॉलोनी, शिव मंदिर प्रांगण में कांग्रेस प्रत्याशी श्री जयमंगल सिंह द्वारा बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक की गई. बैठक में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे. कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा मंदिर में ही एक अस्थायी रूप से कार्यालय खोल दिया गया है और यहां प्रतिदिन राजनीतिक चर्चा / बैठक होती है. स्थानीय ग्रामीण इस प्रकार की घटना से भयभीत एवं सहमे हुए हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी ग्रामीणों को मंदिर में जाकर पूजा-पाठ करने से रोका जा रहा है. इस कारण वहां पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई है, जो कभी भी बड़ी घटना में बदल सकती है.

साथ ही उन्होंने दूसरे शिकायत पत्र के माध्यम से कहा है कि  दिनांक 23 अक्टूबर 2020 को बेरमो विधानसभा अंतर्गत ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवासीय कार्यालय प्रांगण में कांग्रेस प्रत्याशी श्री जयमंगल सिंह द्वारा बेरमो विधानसभा उप चुनाव को लेकर बैठक की गई. बैठक में सैकड़ों कांग्रेस

कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे. कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा उक्त क्वार्टर में ही एक अस्थायी रूप से कार्यालय खोल दिया गया है और यहां प्रतिदिन राजनीतिक चर्चा/बैठक होती है. गौरतलब है कि ढोरी स्टाफ क्वार्टर सीसीएल के अंतर्गत आता है और बिना सीसीएल प्रबंधन के अनुमति के बैठक करना सीसीएल की गरिमा को भी धूमिल करता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान का सबसे बड़ा कुबूलनामा, मंत्री ने कहा- पुलवामा हमला इमरान सरकार की उपलब्धि

Next Post

राँची रोजगार मेले में 50 हजार प्रति माह की मिली नौकरी, अब तक 13 हजार ने कराया पंजीकरण

Next Post
राँची रोजगार मेले में 50 हजार प्रति माह की मिली नौकरी, अब तक 13 हजार ने कराया पंजीकरण

राँची रोजगार मेले में 50 हजार प्रति माह की मिली नौकरी, अब तक 13 हजार ने कराया पंजीकरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d