रांची:- वायुसेना से अवकाश प्राप्त, धुर्वा निवासी कामेश्वर सिंह एवं किरण सिंह की दिव्यांग पुत्री किक्की सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में अपने माता पिता के साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश से मुलाकात कर अपनी लिखी पुस्तक शादी का सपना भेंट की.यह पुस्तक डायमंड प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है.
प्रदेश अध्यक्ष ने सुश्री सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हर इंसान को विशेष हुनर से नवाजा है.जब संकल्प मजबूत हो तो परेशानियां बाधा नही बन सकती. उन्होंने किक्की सिंह को लेखन के क्षेत्र में और आगे बढ़ने को प्रेरित किया.कहा कि ऐसी बेटियां देश और प्रदेश की नाज है.
कहा कि आज प्रधानमंत्री के आह्वान बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ को समाज ने अत्यंत गंभीरता से लिया है.आज समाज बेटियों को आगे बढ़ा रहा है.

